NATIONAL NEWS

भिवानी:: पीपल डेवलपमेंट एंड ग्रोथ ऑर्गेनाइजेशन ,ह्यूमन राइट्स एंड एंटी क्रप्शन फोर्स तथा एसएनआर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के सहयोग से मेडिकल कैंप का आयोजन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


भिवानी, 1 अगस्त। जिले के धारेडू गांव में पीपल डेवलपमेंट एंड ग्रोथ ऑर्गेनाइजेशन और ह्यूमन राइट्स एंड एंटी क्रप्शन फोर्स की चेयरपर्सन डा. अन्जना सोनी की तरफ से व एसएनआर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के सहयोग से मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया।
कैंप में समाजसेवी कृष्ण कुमार वर्मा ने भी अपना सहयोग दिया। डा. अन्जना सोनी ने बताया कि गांव के बुजुर्ग, युवा और बच्चों ने कैंप में बढ़ चढ़ कर भाग लिया। चिकित्सकों ने कैंप में 100 मरीजों की जांच की व उन्हेंं दवाईयां दी। साथ ही गांव के घर-घर को करोना से बचने के सुझाव और तरीके बताए गए और गांव वालों के स्वास्थ को ध्यान में रखते हुए उनका ईलाज किया गया। मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल से डा. ऋतु, डा. नरेश जगड़ा ने कैंप में गांव वालों की जांच कर उनका ईलाज किया। हॉस्पिटल के निदेशक राजकुमार भट्टी, सुरेंद्र ने गांव वालो को आश्वासन दिया कि वे और उनका हॉस्पिटल हर समय उनकी सेवा के लिए तैयार रहेगा।उन्होंने बताया कि कैंप में हड्डियों, शुगर, बीपी, मौसमी बुखार, जच्चा, बच्चा आदि की जांच की गई।
इस अवसर पर विजय भारद्वाज सरपंच, सुरेश कुमार, संजय कुमार, महाबीर प्रसाद, पप्पू शर्मा सहित अनेक ग्रामीण व महिलाएं उपस्थित थे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!