भूपेंद्र यादव अलवर, ज्योति मिर्धा नागौर से उम्मीदवार:भाजपा की पहली सूची में राजस्थान के 15 नाम; 5 सांसदों के टिकट कटे, 2 पर चेहरे बदले

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

भूपेंद्र यादव अलवर, ज्योति मिर्धा नागौर से उम्मीदवार:भाजपा की पहली सूची में राजस्थान के 15 नाम; 5 सांसदों के टिकट कटे, 2 पर चेहरे बदले

जयपुर2 घंटे पहले

बीजेपी ने लोकसभा चुनावों के लिए राजस्थान की 25 में से 15 सीटों पर प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कोटा से चुनाव लड़ेंगे, वहीं केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को अलवर से टिकट दिया गया है। भाजपा ने 5 सांसदों के टिकट काटे हैं। वहीं कांग्रेस से आए दो नेताओं काे भी चुनाव में उतारा है। वसुंधरा के बेटे दुष्यंत सिंह झालावाड़ से पांचवी बार लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

पढ़िए, पूरी लिस्ट…

कांग्रेस से आए दो नेताओं को टिकट
भाजपा ने कांग्रेस से आए दो नेताओं को टिकट दिया है। नागाैर से डॉ. ज्योति मिर्धा और डूंगरपुर-बांसवाड़ा से महेंद्र जीत मालवीय को टिकट दिया गया है। ज्योति मिर्धा विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में आई थीं। वहीं, मालवीय कुछ दिन पहले ही विधायक पद से इस्तीफा देकर कांग्रेस से भाजपा में आए हैं।

5 सांसदों के टिकट काटे
भाजपा ने 5 सांसदों के टिकट काट दिए हैं। बांसवाड़ा (एसटी) कनकमल कटारा की जगह महेंद्र जीत सिंह मालवीय को टिकट दिया है।
भरतपुर (एससी) से रंजीता कोली की जगह रामस्वरूप कोली को टिकट दिया है। चूरू से राहुल कस्वां का टिकट काटकर पैरा ओलिंपियन देवेंद्र झाझड़िया को टिकट दिया है। जालोर-सिरोही से देवजी पटेल की जगह लुंबाराम चौधरी को उम्मीदवार बनाया है। उदयपुर (एसटी) रिजर्व सीट से अर्जुनलाल मीणा की जगह मन्नालाल रावत को प्रत्याशी घोषित किया है।

इन सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान बाकी
​​​​​​राजस्थान की 10 सीटों पर अब उम्मीदवारों का ऐलान बाकी है। इसमें जयपुर, जयपुर ग्रामीण, भीलवाड़ा, श्रीगंगानगर, झुंझुनूं, दौसा, टोंक-सवाई माधोपुर, करौली-धौलपुर, राजसमंद, अजमेर सीट शामिल हैं।

पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ेंगे ये चेहरे
चूरू से पैरा ओलिंपियन देवेंद्र झाझड़िया, उदयपुर से मन्नालाल रावत और जालोर-सिरोही से लुंबाराम चौधरी पहली बार लोकसभा चुनाव में उतारे गए हैं। तीनों ने ही इससे पहले कोई चुनाव नहीं लड़ा है। भूपेंद्र यादव अभी तक राज्यसभा से सांसद तो रहे हैं, लेकिन लोकसभा चुनाव वे पहली बार लड़ेंगे।

बीजेपी की टिकट पर पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ने वालों की बात करें तो विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हुईं ज्योति मिर्धा को नागौर से टिकट दिया गया है। इससे पहले वे 2009 में कांग्रेस के टिकट पर सांसद रह चुकी हैं। वहीं कुछ दिन पहले ही कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए महेंद्रजीत सिंह मालवीय भी बीजेपी के टिकट पर पहला लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले वे 1998 में कांग्रेस के टिकट पर जीतकर सांसद रहे हैं।

इन सीटों पर बदले गए चेहरे
अलवर : केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को चुनाव मैदान में उतारा गया है। यहां से बालकनाथ सांसद थे। वे अब विधायक बन चुके हैं।

नागौर : इस बार भाजपा ने अपना उम्मीदवार उतारा है। पिछले चुनाव में इस सीट पर भाजपा ने हनुमान बेनीवाल की पार्टी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से गठबंधन किया था।

मोदी के भरोसेमंद चेहरे, चौथी-तीसरी बार भी मिला टिकट
15 घोषित सीटों में से कई चेहरे ऐसे हैं, जिनको पांचवीं बार भी टिकट दिया गया है। बारां-झालावाड़ सीट से दुष्यंत सिंह का नाम सबसे आगे है। वहीं बीकानेर से अर्जुनराम मेघवाल चौथी बार टिकट पाने वालों में हैं। इनके अलावा तीसरी बार टिकट पाने वालों में जोधपुर से गजेंद्र सिंह शेखावत, लोकसभा अध्यक्ष एवं कोटा से सांसद ओम बिरला, पीपी चौधरी, बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के नाम हैं।

पैरालिंपिक खिलाड़ी देवेंद्र झाझड़िया बोले- मैं सोच भी नहीं सकता था

टिकट की घोषणा के बाद जश्न..

डूंगरपुर-बांसवाड़ा लोकसभा सीट से महेंद्रजीत सिंह मालवीय को उम्मीदवार बनाने की घोषणा के बाद उनके समर्थकों ने जश्न मनाया।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा लोकसभा सीट से महेंद्रजीत सिंह मालवीय को उम्मीदवार बनाने की घोषणा के बाद उनके समर्थकों ने जश्न मनाया।

बीकानेर में अर्जुनराम मेघवाल के समर्थकों ने आतिशबाजी की।

बीकानेर में अर्जुनराम मेघवाल के समर्थकों ने आतिशबाजी की।

सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने राजस्थान के पैराओलिंपियन पद्मभूषण देवेंद्र झाझड़िया से भेंट कर लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने पर बधाई दी।

सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने राजस्थान के पैराओलिंपियन पद्मभूषण देवेंद्र झाझड़िया से भेंट कर लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने पर बधाई दी।

गुरुवार को देर रात तक नामों पर हुआ था मंथन
इससे पहले दिल्ली में गुरुवार (29 फरवरी) को भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय चुनाव कमेटी की बैठक हुई थी। शाम को शुरू हुई ये बैठक देर रात करीब सवा 3 बजे तक चली थी। इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा BJP शासित राज्यों के CM भी मौजूद रहे। बैठक में बारी बारी से राज्यों के लोकसभा प्रत्याशियों को लेकर चर्चा की गई थी।

दो लोकसभा चुनाव में सभी सीटें भाजपा ने जीतीं
2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में राजस्थान की सभी 25 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी। 2019 में नागौर सीट भाजपा ने गठबंध के तहत हनुमान बेनीवाल की पार्टी आरएलपी के लिए छोड़ी थी, वहां भी हनुमान बेनीवाल ने जीत हासिल की थी।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!