NATIONAL NEWS

भोजन में छिपकली गिरने से फैला जहर, 24-25 लोग पीबीएम में भर्ती

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

*भोजन में छिपकली गिरने से फैला जहर, 24-25 लोग पीबीएम में भर्ती, पढ़ें ख़बर*
बीकानेर। जहरीला भोजन खाने से करीब 25 लोगों के बीमार होने की ख़बर है। घटना कुछ देर पहले की है। मामला जामसर थाना क्षेत्र के खारा का बताया जा रहा है। हालांकि जामसर पुलिस को मामले की जानकारी नहीं थी।
सूत्रों के मुताबिक खारा से आए 15 लोगों को मेडिसिन कैजुअल्टी में भर्ती किया गया है। वहीं 8-10 बच्चों को बच्चा वार्ड में भर्ती किया गया है। पीबीएम सूत्रों के मुताबिक मामला लिजर्ड पॉइजनिंग का होने की आशंका है। मरीजों ने डॉक्टरों को बताया कि भोजन में छिपकली गिरी थी, उसी से रह जहर फैल गया। हालांकि इसकी पूरी तरह पुष्टि नहीं हुई है। ये सभी लोग किसी सामूहिक भोजन में शामिल हुए थे। ख़बर लिखने तक मरीजों का इलाज शुरू हो चुका था। असहाय सेवा संस्थान भी सेवा में चिकित्सकों की मदद कर रहा था। संस्थान के राजकुमार खड़गावत, ताहिर हुसैन, रमजान अली, इरफान भाटी व जुनैद खान मरीजों की सेवा कर रहे थे। चिकित्सकों की टीमें भी शिद्दत से अपना कार्य कर रही थी।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!