Some Of My Projects

Design of a mobile app develops

AI Based Social Networks

NFT Buy and Sell Platform

Web Traffic Management

मतदान पूर्व दिवस पर भी उद्योग संघ रहा सक्रिय, केईएम रोड़ व्यापारिक प्रतिष्ठानों में बांटे मतदान हेतु आमंत्रण पत्र

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
https://twitter.com/TIN_NETWORK__/status/1780953299702923477?t=ZvvRiqsNQi6gnkwxj0ugBQ&s=19


बीकानेर। जिला निर्वाचन अधिकारी बीकानेर की प्रेरणा से बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया के नेतृत्व में वीरेंद्र किराड़ू, सुशील बंसल, प्रेम खंडेलवाल ने केईएम रोड़ स्थित व्यापारिक प्रतिष्ठानों व खजांची मार्केट में मतदाताओं को लोकसभा आमचुनाव के आमंत्रण पत्र बांटकर मतदान प्रतिशत बढाने हेतु मतदाताओं को जागरूक किया | साथ ही अपने घर, परिवार, मोहल्ले व अपने सगे संबंधियों से 19 अप्रेल को अधिकाधिक मतदान करने हेतु जागरूक करने हेतु प्रेरित किया | अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने आम मतदाताओं को जिला उद्योग संघ द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी की प्रेरणा से मतदान प्रतिशत बढाने हेतु 19 व 20 तारीख को अंगुली पर मतदान पश्चात लगाई गई स्याही का निशान दिखाने पर 71 व्यापारिक प्रतिष्ठानों द्वारा 3 से लेकर 50 प्रतिशत तक दी जा रही विशेष छूट का लाभ उठाने हेतु भी प्रेरित किया | साथ ही आमंत्रण पत्र बांटकर मतदाताओं को लोकतंत्र में पूरी आस्था तथा लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को रखते हुए स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना अपने मताधिकार का प्रयोग कर ज्यादा से ज्यादा वोट डालने की अपील की गई ।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!