मदन दिलावर बोले- अकबर सुंदर लड़कियों से रेप करता था:उसे महान कहना मूर्खता; सिलेबस संशोधित कर रहे हैं

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

मदन दिलावर बोले- अकबर सुंदर लड़कियों से रेप करता था:उसे महान कहना मूर्खता; सिलेबस संशोधित कर रहे हैं

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा- अकबर महान नहीं था। उसे महान कहना मूर्खता है। अकबर आक्रांता और बलात्कारी था। वह मीना बाजार लगाकर सुंदर लड़कियों को अपने साथ ले जाता था। उसके बाद उन लड़कियों के साथ रेप करता था।

शिक्षा मंत्री दिलावर से सिलेबस में परिवर्तन को लेकर सवाल किया गया था। इस दौरान उन्होंने अकबर को लेकर यह टिप्पणी की। उन्होंने यह भी कहा कि स्कूली शिक्षा के सिलेबस में संशोधन कर विवादित सभी चीजें हटा देंगे।

बालोतरा के आसोतरा धाम पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का स्वागत किया।

बालोतरा के आसोतरा धाम पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का स्वागत किया।

आसोतरा धाम में ब्रह्माजी के दर्शन किए

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर रविवार को जोधपुर के सर्किट हाउस से सुबह 9 बजे निकले थे। सुबह करीब 10.30 बजे आसोतरा ब्रह्माधाम (बालोतरा) पहुंचे। यहां उनका भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। आसोतरा धाम पर ही ब्रह्माजी के दर्शन कर दिलावर ने वहीं सभागार में प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम सुना।

इसके बाद दिलावर ने पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा- सूर्य नमस्कार धीरे-धीरे स्कूलों में फॉलो हो रहा है। अभी इसकी शुरुआत हुई है। कुछ दिन में सभी स्कूलों में सूर्य नमस्कार नियमित हो जाएगा। इसके बाद उन्होंने सिलेबस को संशोधित करने की बात कही। मुगल बादशाह अकबर को लेकर किए गए सवाल पर दिलावर ने कहा-वह महान नहीं था। आक्रमणकारी और बलात्कारी था। ट्रांसफर को लेकर मदन दिलावर ने कहा कि अभी परीक्षा चल रही है। इसलिए शिक्षा विभाग में टीचर्स के ट्रांसफर करना ठीक नहीं है।

आसोतरा धाम (बालोतरा) के सभागार में सुबह 11 बजे मंत्री मदन दिलावर ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री मोदी का मन की बात कार्यक्रम को सुना।

आसोतरा धाम (बालोतरा) के सभागार में सुबह 11 बजे मंत्री मदन दिलावर ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री मोदी का मन की बात कार्यक्रम को सुना।

धार्मिक स्थलों पर की पूजा और दर्शन

सुबह 11.30 बजे शिक्षा मंत्री ने आसोतरा धाम में पूजा पाठ की और धूणे (हवन) में नारियल डाला। इसके बाद ब्रह्मधाम आसोतरा गादीपति तुलसाराम महाराज का आशीर्वाद लिया। कार्यकर्ताओं से भी बात की। इस दौरान देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत, जिला अध्यक्ष बाबू सिंह राजगुरु सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उनके साथ मौजूद रहे। दोपहर 12 बजे शिक्षा मंत्री नजदीकी जसोल धाम (बालोतरा) में रानी भटियानी मंदिर के लिए रवाना हो गए। वहां दस मिनट रुकने के बाद वे दोपहर 12.25 बजे जैन तीर्थ नाकोड़ा के लिए रवाना हो गए।

मंत्री मदन दिलावर ने आसोतरा ब्रह्म धाम में ब्रह्माजी के दर्शन किए। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता साथ रहे।

मंत्री मदन दिलावर ने आसोतरा ब्रह्म धाम में ब्रह्माजी के दर्शन किए। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता साथ रहे।

Categories:
error: Content is protected !!