मदर्स एल एस कर्मा फ़ाउंडेशन के द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम का आगाज़

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। मदर्स एल एस कर्मा फ़ाउंडेशन के द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम का आगाज़ किया गया फ़ाउंडेशन के संरक्षक श्रीमती लक्ष्मी देवी मंडा के मार्गदर्शन व फ़ाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ सुमन चौधरी के नेतृत्व एवं एल एस कर्मा फ़ाउंडेशन के सभी पदाधिकारियों के सहयोग से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा इसके अंतर्गत विभिन्न स्कूलों,पार्कों,छात्रावासों व सार्वजनिक स्थानों पर वृक्षारोपण किया जाएगा। इसी कड़ी में आज जयपुर रोड स्थित जाट छात्रावास में वृक्षारोपण किया गया तथा वहाँ उपस्थित गणमान्य नागरिकों को भी पौधा वितरण किया गया जिसमें मुख्य रूप से फलदार व छायादार वृक्षों आम,चीकू,जामुन,संतरा,बेर,आँवला,नीम नींबू आदि को लगाया गया।इसके साथ साथ ही फ़ाउंडेशन का जो मुख्य लक्ष्य है पर्यावरण को बचाने के लिए सिंगल यूज़ प्लास्टिक की थैलियों पर निर्भरता को ख़त्म करने की दिशा में पुराने कपड़ों से हस्तनिर्मित कपड़े के थेलों वितरण किया गया ।इस अवसर पर फ़ाउंडेशन की टीम मेंबर अध्यक्ष डॉ. सुमन चौधरी,सिंवरी चौधरी डॉ. मीनाक्षी चौधरी,श्रीमती नीलम बेनीवाल डॉक्टर रितु थोरी डॉ.अनुपमा चौधरी डॉक्टर सुनीता मंडा, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ज्योति चौधरी, छात्रावास अध्यक्ष भीखाराम जी सांगवा,रामचंद्र जी पोटलीया, लक्ष्मण जी व छात्रों की उपस्थिति रही।

Categories:
error: Content is protected !!