NATIONAL NEWS

महापौर के नेतृत्व में हुआ क्षेत्रीय युवक संघ यात्रा का स्वागत

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। क्षत्रिय युवक संघ के 75 वें स्थापना दिवस हीरक जयंती पर बाड़मेर से जयपुर सद्भावना का संदेश लेकर निकली यात्रा आज बीकानेर पहुंची। बीकानेर में यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दीनदयाल सर्किल पर पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया। महापौर ने बताया कि क्षत्रिय युवक संघ के 75 में स्थापना दिवस के अवसर पर सामाजिक सद्भावना का संदेश लेकर निकली युवा साथियों की यात्रा बाड़मेर से जयपुर तक जाएगी। यात्रा में मौजूद युवा साथियों का उत्साहवर्धन करने तथा सद्भावना के संदेश के प्रसार हेतु आभार व्यक्त करने के लिए आज सभी कार्यकर्ताओं के साथ पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया है।
यात्रा के स्वागत के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता गुमान सिंह राजपुरोहित, पार्षद प्रमोद सिंह शेखावत, अनूप गहलोत, दीपक गहलोत भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष सोहनलाल चांवरिया, महामंत्री राजकुमार कड़ेला, भाजपा ओबीसी जिला उपाध्यक्ष मूलचंद मारू, मंडल अध्यक्ष विनोद करोल, युवा भाजपा नेता जतिन सहल, श्याम मोदी, वीरेंद्र राजगुरु, हसन डीडवाना सहित भाजपा एवं इंदिरा कॉलोनी के युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!