महापौर ने की मुख्य सचिव निरंजन आर्य से मुलाकात प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत निगम क्षेत्र में जोनल प्लान को लेकर की चर्चा

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर।महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित प्रशासन शहरों के संग अभियान -2021 की घोषणा से ही इस अभियान के माध्यम से आम जन को अधिकाधिक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य हेतु लामबंद हैं। पूर्व में स्वायत्त शासन विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला में भी महापौर की भूमिका अहम रही थी । महापौर सुशीला कंवर लंबे समय से निगम अधिकृत क्षेत्र में जोनल प्लान/सेक्टर प्लान बनाने को लेकर गंभीर हैं। सरकार द्वारा बीकानेर में जोनल प्लान बनाने हेतु नगर विकास न्यास को अधिकृत किया है। न्यास द्वारा बनाए जा रहे जोनल प्लान में अधिकांश क्षेत्र न्यास अधिकृत है, जोनल प्लान में निगम अधिकृत बहुत ही कम क्षेत्र को शामिल किया गया है। नगर निगम क्षेत्र में जोनल प्लान न बनाए जाने से नॉन स्कीम एरिया में पट्टा वितरण करने में निगम को भारी समस्या का सामना करना पड़ेगा। महापौर ने निगम क्षेत्र में न्यास द्वारा जोनल प्लान न बनाए जाने के संबंध में लगातार सलाहकार, नगरीय विकास विभाग तथा मुख्य नगर नियोजक राजस्थान से संपर्क कर इस समस्या के समाधान हेतु लिखा है। इसी क्रम में आज सुशीला कंवर ने मुख्य सचिव से मुलाकात कर वस्तुस्थिति से अवगत करवाया तथा निगम क्षेत्र में जोनल प्लान ना बनने से होने वाले राजस्व नुकसान तथा आमजन को अभियान का फायदा न मिलने को लेकर चर्चा की। महापौर ने मुख्य सचिव को सौंपे पत्र में समस्या के समाधान हेतु निगम द्वारा जोनल प्लान बनाए जाने की स्वीकृति अथवा न्यास अधिकृत एजेंसी के माध्यम से निगम क्षेत्र का जोनल प्लान बनाए जान हेतु लिखा है। मुख्य सचिव ने इस संबंध में संबंधित अधिकारियों से बात करने का आश्वासन दिया ।
महापौर ने बताया की करीब 8 वर्षों बाद प्रशासन शहरों के संग अभियान का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में आमजनता के बीच इस अभियान से राहत मिलने की खासा उम्मीदें हैं। अगर निगम क्षेत्र का जोनल प्लान नहीं बनता है तो नॉन स्कीम एरिया में पट्टा आवंटन में भारी दिक्कत होगी। निगम क्षेत्र का जोनल प्लान ना बनने से न सिर्फ निगम को भारी राजस्व का नुकसान होगा, बल्कि इससे भी अधिक आमजनता जो इस अभियान के माध्यम से राहत की आस लगाए बैठी है उन्हे भी निराश होना पड़ेगा। मैं लगातार सरकार तथा प्रशासकीय अधिकारियों से पत्राचार और फोन के माध्यम से इस प्रयास में हूं की निगम क्षेत्र को भी जोनल प्लान में शामिल किया जा सके।

Categories:
error: Content is protected !!