महाराजा गंगा सिंह के जीवन दर्शन पर प्रदर्शनी आयोजित संभागीय आयुक्त ने किया शुभारंभ

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर, 30 मार्च। पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग वृत्त बीकानेर द्वारा राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को गंगा राजकीय संग्रहालय में महाराजा गंगा सिंह के जीवन दर्शन पर छाया चित्रों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन ने किया। इस अवसर पर संभागीय आयुक्त का परंपरागत तरीके से स्वागत किया गया। प्रदर्शनी में 31 चित्रों के माध्यम से महाराजा गंगासिंह के जीवन की प्रमुख घटनाओं को आमजन के अवलोकनार्थ प्रस्तुत किया गया।
संभागीय आयुक्त ने संग्रहालय में प्रदर्शनी में महाराजा गंगा सिंह के जीवन की प्रमुख घटनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने प्रत्येक चित्र से संबंधित घटना के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर संभागीय आयुक्त ने कहा कि बीकानेर जिले के विकास में महाराजा गंगासिंह का अहम योगदान रहा है। वह दूरदृष्टा थे। चित्रों के माध्यम से युवा पीढ़ी को उनके व्यक्तित्व-कृतित्व की जानकारी हो सकेगी। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा समय समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। प्रदर्शनी को लगभग 600 लोगों ने देखा।
इस अवसर पर पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के वृत्त अधिकारी महेन्द्र कुमार तथा डॉ नितिन गोयल, नीलिमा पूनिया, शंकर दत्त हर्ष और मनोहर सिंह आदि मौजूद रहे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!