महावीर इंटरनेशनल के वीरा केंद्र की ओर से वन व जल संरक्षण के लिए चलाया जाएगा तीन दिवसीय अभियान,आईजी ने किया पोस्टर का विमोचन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
https://twitter.com/TIN_NETWORK__/status/1768324363894587749?t=iRg38lYvYNFICoiYNmsXMw&s=19

बीकानेर। महावीर इंटरनेशनल बीकाणा वीरा केंद्र की ओर से पर्यावरण संरक्षण के लिए तीन दिवसीय अभियान चलाया जाएगा। उसके लिए तैयारियां शुरू हो गई है। इसके तहत कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन बीकानेर रेंज के आईजी ओम प्रकाश ने किया।
वीरा केंद्र की अध्यक्ष वीरा श्रुति बोथरा ने बताया कि तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत 20 मार्च को विश्व गौरैया दिवस मनाया जाएगा इसके तहत घरों में रहने वाली बेजुबान गोरैया को संरक्षण दिया जाएगा। वीर केंद्र के सचिव मनीषा डागा ने बताया कि 21 मार्च को महावीर इंटरनेशनल की तरफ से अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस मनाया जाएगा इस दौरान जगह-जगह सघन पौधरोपण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की अंतिम दिन 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाया जाएगा इस दौरान सभी महिलाओं को जल संरक्षण के शपथ दिलाई जाएगी तथा नहाने व धोने में प्रयोग लेने वाले पानी के संरक्षण पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे महिलाओं को जागरुक भी किया जाएगा।

आईजी ने किया पोस्टर का विमोचन

महावीर इंटरनेशनल बीकाणा वीरा केंद्र की महिलाएं गुरुवार को आईजी ऑफिस पहुंची जहां उन्होंने अपने तीन दिवसीय वन जल पर्यावरण संरक्षण के पोस्टर का आईजी ओम प्रकाश के हाथों विमोचन कराया। इस दौरान आईजी ओमप्रकाश ने भी वन व जल संरक्षण की आवश्यकता बताई तथा कहा कि जल का संरक्षण भी जरूरी है क्योंकि जल है तो ही जीवन है। इस
अध्यक्ष वीरा श्रुति बोथरा, सचिव वीरा मनीषा डागा, कोषाध्यक्ष वीरा मिथिला भूरा, अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण संरक्षण की डायरेक्टर वीरा भारती गहलोत, वीरा रितु गौड़ आदि मौजूद थी।

Categories:
error: Content is protected !!