महिला को भगाकर ले जाने पर पेशाब पिलाई:उज्जैन में प्रेमिका से ही चप्पल से पिटवाया; युवक को गंजा करके घुमाया

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

महिला को भगाकर ले जाने पर पेशाब पिलाई:उज्जैन में प्रेमिका से ही चप्पल से पिटवाया; युवक को गंजा करके घुमाया

उज्जैन

भीड़ ने बोतल में पेशाब भरकर युवक को पिलाई और हंसते रहे। - Dainik Bhaskar

भीड़ ने बोतल में पेशाब भरकर युवक को पिलाई और हंसते रहे।

उज्जैन में शादीशुदा महिला को भगाकर ले जाने पर लोगों ने एक युवक को पेशाब पिला दी। प्रेमिका के हाथों से ही उसे चप्पल से पिटवाया। महिला बंजारा समाज की है। युवक भी इसी समाज का है। समाज के लोगों ने युवक की आधी मूंछ काट दी, गंजा करके गांव में घुमाया। महिला की भी पिटाई कर दी।

समाज के ही ग्रुप पर इसके VIDEO वायरल हुए, तब जाकर पुलिस तक मामला पहुंचा। मामला घटि्टया थानाक्षेत्र का है। घटना चार दिन पुरानी है। पुलिस बुधवार सुबह आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पहुंची, लेकिन सभी मजदूरी के लिए गए हुए हैं।

युवक – महिला दोनों घटि्टया थानाक्षेत्र के भीलखेड़ी गांव के रहने वाले हैं। युवक भी शादीशुदा है। महिला के दो बच्चे हैं। परिवार और गांव के लोग दोनों को राजस्थान से पकड़कर भीलखेड़ी लाए। लोगों ने उसे पेड़ से बांधकर जूते-चप्पल की माला पहनाई। उसका और परिवार का नाम पूछते हुए मुंह में जूते ठूंसे।

आरोपियों ने प्रेमिका के हाथों युवक को पिटवाया। बाद में प्रेमिका से भी मारपीट की।

आरोपियों ने प्रेमिका के हाथों युवक को पिटवाया। बाद में प्रेमिका से भी मारपीट की।

जूते-चप्पल की माला पहनाकर घुमाया
आरोपियों ने युवक को जूते-चप्पल की माला पहनाकर घुमाया। VIDEO में लोग युवक से सिर पर जूता रखने के लिए भी कह रहे हैं। जिस महिला को वह भगा ले गया था, उसे बुलाकर चप्पलों से पिटवाया, बाद में महिला को भी पीटा गया।

एडिशनल एसपी नितेश भार्गव ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। किसी ने भी अभी तक शिकायत दर्ज नहीं कराई है। VIDEO के आधार पर आरोपियों का पता लगाकर कार्रवाई करेंगे।

Categories:
error: Content is protected !!