महिला दिवस पर महिला बंदी सुधार गृह में हुए कार्यक्रम

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर, 8 मार्च। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शुक्रवार को महिला बंदी सुधार गृह में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महापौर सुशीला राजपुरोहित, गृह विज्ञान महाविद्यालय डीन डॉ. विमला डुकवाल, पार्षद सुधा आचार्य, समाजसेवी कविता पारीक, उप निदेशक (उद्योग) सुरेंद्र छींपा, ट्रेनर प्रवीण शर्मा, जेलर शकुंतला बालन मौजूद रहे।
महापौर सुशीला कंवर ने महिला बंदियों से संवाद किया। बेहतर भविष्य के लिए सिलाई मशीनें भेजने का वादा किया। उन्होंने कहा कि निगम द्वारा महिलाओं के हुनर और प्रतिभा को पहचान दिलाने का प्रयास किया जाएगा। आने वाले समय में नगर निगम महिला बंदियों द्वारा बनाए गए कपड़े के थैले खरीदेगा।
डीन डॉ विमला ने कहा कि जीवन में किसी तरह से गलती हो गई, लेकिन उसे सुधारने का प्रयास करना चाहिए। बुरे वक्त में अपने हाथ के हुनर के माध्यम से काम सीखना चाहिए, जिससे बाहर निकलकर आप स्वरोजगार के माध्यम से जीवन की नई शुरुआत कर सकते हैं।
जेलर शकुंतला बालन ने बताया कि महिला सुधार गृह में सभी त्योहार मनाए जाते हैं। साथ ही नारी सम्मान में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।महाशिवरात्रि होने पर जेल परिसर में शिव परिवार की पूजा अर्चना और अभिषेक किया गया। इस मौके पर रविंद्र प्रसाद व्यास पं. अजीत ओझा ने पूजन करवाया। कार्यक्रम में मोनिका गौड़ सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!