मातृशक्ति के तत्वावधान में मुरलीपुरा श्रीराम नगर में योगा कार्यक्रम आयोजित

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


जयपुर। मातृशक्ति के तत्वाधान में आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुरलीपुरा श्रीराम नगर के पार्क में योगा का कार्यक्रम रखा गया ।
कार्यक्रम में डॉ अंजलि भारद्वाज ने सबको योग करवाया और योगा करने के क्या फायदे यह भी बताया l संस्था की अध्यक्ष सुनीता भारद्वाज ने बताया कि संस्था द्वारा समय-समय पर योग के कैंप जयपुर के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित किए जाते हैं l
उन्होंने बताया कि संस्था के सभी पदाधिकारियों व अन्य व्यक्तियों ने विभिन्न क्षेत्रों में अपने अपने क्षेत्र में योगा किया मानसरोवर में अलका शर्मा और पूनम ने, तरुण शर्मा ,पूनम शर्मा एवं कल्पना शर्मा ने सिविल लाइन क्षेत्र में योग करवाया ममता शर्मा ने टोंक जिले में, दिव्या शर्मा ने धौलपुर में, बीकानेर में संगीता शेखावत ने , चित्तौड़ में शीला पुरोहित ने अन्य कई जिलों में भी योग सेशन रखा गया l
मुरलीपुरा में संस्था के पदाधिकारियों ममता शर्मा , मालती शर्मा, पिंकी गुप्ता, मानसी गुप्ता, प्रेमलता प्रजापत , पुष्पा शर्मा, सविता शर्मा , अंजू पारीक , सविता खंडेलवाल , एकता शर्मा, पिंकी बंसल, सुरभि वर्मा आदि ने योग किया।
उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए हमें नियमित योगा करना चाहिए, ताकि हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता सबल हो सके l

Categories:
error: Content is protected !!