जयपुर/दिनांक 7 जून 2024/कोरिया में आयोजित जूनियर एशिया कप में भारतीय तीरंदाजी महिला कंपाउंड टीम का प्रदर्शन बेहतरीन रहा। भारतीय तीरंदाजी महिला टीम ने भारत को रजत पदक दिलाया। भारतीय टीम में राजस्थान बीकानेर की माया बिश्नोई ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अपनी बड़ी भूमिका निभाई, क्वार्टर फाइनल व सेमीफाइनल में माया बिश्नोई ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए भारत को फाइनल में पहुंचाया। राजस्थान तीरंदाजी संघ के महासचिव सुरेंद्र गुर्जर ने बताया कि क्वार्टर फाइनल मुकाबला भारत का मंगोलिया के साथ था अच्छा प्रदर्शन करते हुए भारत में 225 अंकों के साथ भारत सेमीफाइनल में पहुंचा। सेमीफाइनल मुकाबला कजाकिस्तान के साथ था इसमें भारतीय टीम ने 231 अंकों के साथ फाइनल में प्रवेश किया। भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम का फाइनल मुकाबला मेजबान कोरिया के साथ था और इस मुकाबले में भारत ने अच्छा प्रदर्शन किया 232 अंकों के साथ तीरंदाजी महिला कंपाउंड टीम को सिल्वर पदक प्राप्त किया। माया बिश्नोई के पदक प्राप्त करने पर राजस्थान तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष के के जादम, तीरंदाजी प्रशिक्षक अनिल जोशी, पैरा ओलंपिक खिलाड़ी श्याम सुंदर स्वामी सहित तीरंदाजी खेल से जुड़े पदाधिकारी ने प्रसन्नता व्यक्त की।
[metaslider id=”83227″]
Categories: GENERAL NEWS, SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY

Latest Posts
- MAJOR GENERAL K. ANAND ASSUMES COMMAND OF BATHINDA SUB AREA; CALLS FOR GREATER SYNERGY, INNOVATION AND PROFESSIONAL EXCELLENCE TO DRIVE MILITARY TRANSFORMATION

- बीकानेर के रोहिताश्व बिस्सा और डॉ. सुषमा बिस्सा ने सिक्किम में रचा इतिहास, पहली बार हुई पैरासेलिंग

- प्रकृति संरक्षण ‘प्रवाह’ में बच्चों की प्रतिभा ने किया सभी को अचंभित

- सेठ रावत मल बोथरा कन्या महाविद्यालय की उप प्राचार्य मनीषा बोथरा ने वाणिज्य विषय में हासिल की पीएचडी

- विनोबा बस्ती के बच्चों के संग मनाई खुशियों और सद्भाव की दीपावली

Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS

