मुंबई एयरपोर्ट पर चार्टर्ड प्लेन क्रैश:बारिश के चलते रनवे पर फिसला, दो हिस्सों में टूटा और आग लग गई; 3 घायल

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

मुंबई एयरपोर्ट पर चार्टर्ड प्लेन क्रैश:बारिश के चलते रनवे पर फिसला, दो हिस्सों में टूटा और आग लग गई; 3 घायल

मुंबई

विशाखापट्टनम से मुंबई आ रहा VSR वेंचर्स लियरजेट 45 एयरक्राफ्ट यहां रनवे 27 पर फिसल गया। मुंबई में भारी बारिश हो रही है, इसके चलते विजिबिलिटी 700 मीटर रह गई है। इसी वजह से यह घटना हुई। - Dainik Bhaskar

विशाखापट्टनम से मुंबई आ रहा VSR वेंचर्स लियरजेट 45 एयरक्राफ्ट यहां रनवे 27 पर फिसल गया। मुंबई में भारी बारिश हो रही है, इसके चलते विजिबिलिटी 700 मीटर रह गई है। इसी वजह से यह घटना हुई।

मुंबई एयरपोर्ट पर गुरुवार को एक चार्टर्ड प्लेन लैंडिंग के दौरान रनवे पर क्रैश हो गया। दरअसल, प्लेन रनवे पर बारिश के चलते फिसल गया था। इसके बाद प्लेन दो हिस्सों में टूट गया और उसमें आग लग गई।

मामले की जानकारी मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। प्लेन में 6 पैसेंजर्स और 2 क्रू मेंबर सवार थे। जिनमें से 3 लोग घायल हैं।

डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने बताया कि विशाखापट्टनम से मुंबई आ रहा VSR वेंचर्स लियरजेट 45 एयरक्राफ्ट यहां रनवे 27 पर फिसल गया। मुंबई में भारी बारिश हो रही है, इसके चलते विजिबिलिटी 700 मीटर रह गई है। इसी वजह से यह घटना हुई।

तस्वीरों में देखिए हादसा…

क्रैश होने के बाद प्लेन दो हिस्सों में टूट गया।

क्रैश होने के बाद प्लेन दो हिस्सों में टूट गया।

जानकारी मिलते ही दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर प्लेन में सवार लोगों को बाहर निकाला।

जानकारी मिलते ही दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर प्लेन में सवार लोगों को बाहर निकाला।

दमकल की टीम ने प्लेन में लगी आग को बुझा लिया है।

दमकल की टीम ने प्लेन में लगी आग को बुझा लिया है।

Categories:
error: Content is protected !!