मुक्तिनाथ महादेव में दर्शनार्थियों की लगी लंबी कतारें

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर ब्रह्म बगीचा स्थित मुक्तिनाथ महादेव मंदिर में अल सुबह से ही दर्शनार्थियों का ताता लगा रहा, लोग अपनी बारी का इंतजार करते रहे, बीकानेर शहर में दो सौ वर्ष पुराने ब्रह्म बगीचा में यह एकमात्र मुक्तिनाथ महादेव का मंदिर है जहां पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी पूजा अर्चना कर सकती हैं। यहां पर पंडित मुरली मनोहर पुरोहित सुबह से ही पूजा करवाने के साथ ही एडवोकेट हीरालाल हर्ष के साथ रायपुर से आए हुए पंडित हल्दारी लाल व्यास, बृजगोपाल जोशी, राजेन्द्र जोशी, सुभाष जोशी, गिरिराज जोशी, योगेश्वर व्यास, तोलाराम पेड़ीवाल सहित अनेक लोग पूजा अर्चना में व्यस्त रहे। यहां रात भर चार पूजन के साथ महाशिवरात्रि पर्व मनाया ।

Categories:
error: Content is protected !!