Some Of My Projects

Design of a mobile app develops

AI Based Social Networks

NFT Buy and Sell Platform

Web Traffic Management

मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी मथानिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनेगा सैटेलाइट अस्पताल

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

जयपुर, 4 मई। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने जोधपुर के मथानिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) को सैटेलाइट अस्पताल में क्रमोन्नत करने की मंजूरी प्रदान की है। इसके साथ ही अस्पताल में बेड की संख्या 30 से बढ़ाकर 50 की जाएगी।

श्री गहलोत के इस निर्णय से मथानिया एवं ओसियां क्षेत्र में मेडिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर मजबूत होगा और लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी। कोविड के संकट काल में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार के इस निर्णय से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने राज्य बजट 2021-22 में मथानिया सीएचसी को सैटेलाइट अस्पताल में क्रमोन्नत करने की घोषणा की थी। वित्त वर्ष प्रारम्भ होने के मात्र एक माह में ही श्री गहलोत ने इस घोषणा के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!