मुख्यमंत्री मनाएंगे कोविड-19 के कारण अनाथ हुए बच्चों के साथ दीपावली पर्व

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

मुख्यमंत्री मनाएंगे कोविड-19 के कारण अनाथ हुए बच्चों के साथ दीपावली पर्व

जयपुर 20 अक्टूबर। सामाजिक न्याय व अधिकारिता शासन सचिव डॉ समित शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत कोविड-19 महामारी के कारण प्रदेश भर में अनाथ हुए बच्चों के संग कल शुक्रवार को राजकीय आवास पर दीपावली मनायेंगे। 

उन्होंने बताया कि श्री गहलोत कोरोना महामारी के कारण अनाथ हुए 231 बच्चों  के साथ लंच करेंगे और बच्चों को एक गिफ्ट हैम्पर (जिसमें मिठाईयां, पटाखें, एवं स्टेशनरी आदि) भी दिया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 12:30 बजे से प्रारंभ होगा।

डॉ शर्मा ने बताया कि कोविड-19 महामारी के कारण राज्य सरकार ने अनाथ हुए बच्चों, विधवा महिलाओं एवं उनके बच्चों को आर्थिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक संबल प्रदान करने के लिय संवेदनशीलता दर्शाते हुए मुख्यमंत्री कोरोना सहायता योजना की घोषणा की है, जिसे 25 जून 2021 से सम्पूर्ण प्रदेश में लागू किया गया।

योजना के अन्तर्गत प्रत्येक अनाथ बालक/बालिकाओं को तत्कालिक सहायता के रूप में राशि रूपए 1.00 लाख की एकमुश्त तथा अन्य सहायता राशि तथा उसके 18 वर्ष की आयु होने पर राशि रूपए 5.00 लाख की एकमुश्त सहायता राशि दी गई है। इस योजनान्तर्गत विधवा महिला को राशि रूपए 1.00 लाख की तत्कालिक सहायता के साथ ही राशि रूपए 1500/- प्रति माह पेंशन भी दी जा रही है। इसी तरह विधवा के बच्चों को 18 वर्ष की आयु तक राशि रूपए 1000/- प्रतिमाह एवं राशि रूपए 2000/- वार्षिक दिये जा रहे हैं।

Categories:
error: Content is protected !!