मुरलीधर व्यास नगर में अतिक्रमण, सड़क निर्माण, नाली निर्माण एवं सीवरेज के कार्यों को लेकर मुरलीधर यूथ विंग ने सौंपा पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास को ज्ञापन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
[metaslider id=”119252″]

बीकानेर। शहर की सबसे पुरानी कालोनी मुरलीधर व्यास नगर में अतिक्रमण, सड़क निमार्ण, नाली निर्माण एवं सीवरेज के कार्य को करवाने को लेकर मुरलीधर यूथ विंग ने पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास को ज्ञापन सौंपा। सचिव कपिल पुरोहित ने बताया कि मुरलीधर व्यास नगर में सड़क, नाली और रोड़ लाईट एवं सीवरेज का कार्य पिछले कई वर्षों से नहीं करवाया है, जिससे आए दिन कॉलोनी में निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। जगह-जगह सड़कें टूटी पड़ी है जिस कारण बरसात के दिनों में कॉलोनी से आने जाने पर कीचड़ फैल जाता है और आवाजाही में समस्या आती है। पैदल गुजरने वालां को सबसे ज्यादा समस्या का सामना करना पड़ता है। चारों और अंधेरे से सभी के लिये डर का माहौल बन रहा है। इसलिए कॉलोनी में सड़क, नाली निर्माण और सीवरेज की व्यवस्था हो। ज्ञापन देने वालों में कमल सारस्वत,विपिन पुरोहित, हरिरतन बिस्सा,जगदीश किराडू,शंकर सांखला,नवरतन,मनीष व्यास,अश्वनी व्यास आदि मौजूद थे।

Categories:
error: Content is protected !!