मेडिसिन विंग के शिलान्यास से पूर्व संतों के सान्निध्य में हुआ रुद्राभिषेक ऊर्जा मंत्री डॉ. कल्ला ने की शिरकत

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर, 19 जून। श्रीमती सी.एम. मूंधड़ा चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा पीबीएम अस्पताल परिसर में प्रस्तावित मेडिसिन विंग के भूखंड पर शनिवार को महेश नवमी के अवसर पर वन औषधियों, पर्ण व इत्र के संयोग से रुद्राभिषेक किया गया। ऊर्जा एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने इस कार्यक्रम में शिरकत की। ट्रस्ट द्वारा मेडिसिन विंग के निर्माण स्थल पर ब्रह्म गायत्री सेवा आश्रम के अधिष्ठाता रामेश्वरानंद महाराज, शिवबाड़ी के अधिष्ठाता स्वामी विमर्शानंद महाराज, पंडित घनश्याम आचार्य के सान्निध्य में विद्वानों व पंडितों द्वारा रूद्राभिषेक व हवन करवाया गया। कोरोना महामारी को देखते हुए यूट्यूब के माध्यम से इसका ऑनलाइन प्रसारण भी किया गया।
इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री डॉ. कल्ला ने बताया कि 400 बेड की इस विंग का शिलान्यास 23 जून को मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा वर्चुअल प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा। यह विंग बनने से बीकानेर सम्भाग और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि चिकित्सकीय व्यवस्था सुदृढ़ीकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पिछले डेढ़ वर्ष में इस दिशा में उल्लेखनीय काम हुए हैं। उन्होंने कहा कि मूंधड़ा परिवार द्वारा की गई इस पहल को पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा।
श्रीमती सी.एम. मूंधड़ा चेरिटेबल ट्रस्ट के प्रतिनिधि द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि 23 जून को होने वाले इस कार्यक्रम में केन्द्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल, ऊर्जा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला, चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री भंवरसिंह भाटी, बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र विधायिक सिद्धि कुमारी तथा लूणकरणसर विधायक सुमित गोदारा भी वर्चुअली शामिल होंगे।
शनिवार को हुए रूद्राभिषेक में नापासर के समाजसेवी दमालाल झंवर, समाजसेवी हनुमान झंवर एवं किरण झंवर ने अभिषेक करते हुए हवन में आहुतियाँ दी। कार्यक्रम में पीबीएम अधीक्षक डॉ. परमेन्द्र सिरोही, डॉ. संजय कोचर, कमल कल्ला, वीरेंद्र किराडू, देवकिशन चांडक हेमू, रमेश अग्रवाल कालू, ओमप्रकाश करनानी, गोपीकिशन पेड़ीवाल, डॉ. जितेन्द्र आचार्य, शिवरतन पुरोहित, विनोद गोयल, नरेश मित्तल, परताराम चौधरी, आदर्श शर्मा, विनोद जोशी, रवि आचार्य, भंवरलाल चांडक, एस.एन. स्वामी, कुंदन मल बोहरा, किशन मूंधड़ा, मनीष तापड़िया, ऐवंत डागा, महेंद्र गट्टानी, विमल दम्माणी, मूलचंद कोठारी, श्याम सुंदर करनानी, घनश्याम बाहेती, राधेश्याम पंचारिया, रोहित पचीसिया आदि शामिल हुए।

Categories:
error: Content is protected !!