NATIONAL NEWS

मोहल्ला विकास समिति रानी बाजार द्वारा वरिष्ठजनों का सम्मान

TIN NETWORK
TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर। मोहल्ला विकास समिति रानी बाजार द्वारा वरिष्ठजन सम्मान के अन्तर्गत मोहल्ले की श्रीमती सुमन व श्रीमती संपत देवी का होटल मरूधर पैलेस में अभिनन्दन किया । सचिव आर के शर्मा ने बताया कि 80 वर्षीय महिलाओं का श्रीमती चंपा शर्मा, नीलम गर्ग, ललिता माथुर, जयश्री राठौड़, पूनम कौड़ा, मंगला माथुर व ज्योति शर्मा ने माल्यार्पण किया तथा शॉल ओढ़ाकर व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया । स्वास्थ्य कारणों से सम्मान समारोह में उपस्थित नहीं होने पर श्रीमती विमला माथुर व सुशीला राजवंशी, का सम्मान उनके निवास पर ही किया गया । इस अवसर पर श्रीमती युक्ता खत्री, सुमन पारीक, चंचल गुप्ता, गंगा देवी ने शुभकामनाएं दी । कार्यक्रम में राकेश माथुर ने सौरभ जैन का मोहल्ले में सफाई कार्य में योगदान हेतु मार्ल्पापण किया कर सम्मनित किया ।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!