बीकानेर। मोहल्ला विकास समिति रानी बाजार वार्ड नं. 50 व 65 की आम सभा होटल मरूधर पैलेस में अध्यक्ष श्री रामेश्वर लाल अग्रवाल की अध्यक्षता और देवी सिंह बीका के मुख्य आतिथ्य में आहूत की गई । कोषाध्यक्ष श्री गिरीश खत्री ने बैठक के प्रारंभ में सभी उपस्थितों का अभिवादन किया । समिति के दिनेश माथुर को स्वाधीनता दिवस पर नगर निगम द्वारा सम्मानित किय जाने पर समिति द्वारा माल्यार्पण कर व साफा पहना कर अभिनन्दन किया गया वहीं देवी सिंह बीका, रामेश्वर अग्रवाल, जैनेन्द्र जैन, रजत माथुर, सुशील माथुर, राजेश चांडक, गिरीश खत्री, आर के शर्मा, पृथ्वीसिंह राठौड़, श्रीमती गंगा पारीक का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया । सचिव आर के शर्मा ने समिति का वार्षिक प्रतिवेदन तथा वर्ष 2023-24 का आय व्यय ब्यौरा प्रस्तुत किया जिसका उपस्थितों ने अनुमोदन किया । श्रीमती नीलम गर्ग ने दीपावली स्नेह मिलन किये जाने की बात रखी व महिला प्रतिनिधियों द्वारा सदस्यता शुल्क संग्रहण हेतु प्रस्ताव दिया जिसे सहर्ष स्वीकार किया गया । भवानी सिंह बीका ने कहा कि सभी मोहल्लेवासियों को एकजुटता रखनी चाहिए व असामाजिक तत्वों से मुकाबला करने के लिये युवाओं को भी आगे आना चाहिए जिससे असामाजिक तत्वों द्वारा व आवारा लोगों से निपटा जा सके । श्री बृजबिहारी सोनी, भवानी सिंह व श्री जैनेन्द्र जैन गंदगी व कचरे की समस्या बताई । श्रीमती तेजल भाटिया ने सुझाया कि सफाई कार्य के लिय एप का सहारा लेना चाहिये जिससे समस्या का निदान तुरंत हो सके । श्रीमती चंचल सोनी को समिति कार्यकारिणी में शमिल करने का निर्णय लिया । मुख्य अतिथी श्री देवीसिंह बीका ने सभी से प्रेम व भाईचारे से रहते हुए मोहल्ले के विकास कार्यो में सहयोगी बनने का आव्हान किया । अध्यक्ष श्री रामेश्वर अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया । श्री राजेश चांडक द्वारा उपस्थितों के लिये चाय व नाश्ते का प्रबन्ध किया गया । कार्यक्रम में श्री रामेश्वर अग्रवाल, श्री देवी सिंह बीका, आर के शर्मा, दिनेश माथुर, गिरीश खत्री, रजत माथुर, संदीप गर्ग, अनिल गुप्ता, पृथ्वी सिंह राठौड़, नंदकिशोर पारीक, रणवीर सिंह, भवानी सिंह बीका, बृज सोनी, नीलम गर्ग तेजल भाटिया, चंचल सोनी, सुनिता बीका, सुमित्रा, गगन, गंगा पारीक व दीपक खत्री सहित अन्य उपस्थित थे ।
Latest Posts
- बीकानेर में खुला सूरत के मशहूर ज्वेलरी ब्रांड सीरियस ज्वेल्स का नया शोरूम

- Three Setbacks, One Unwavering Dream: Indian Army Soldier Ankan Pruseth Clears SSB Interview for SCO-59 Course

- ईसीबी ई-स्पोर्ट्स सीजन-1 में 30 टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले, 150 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

- IAF Conducts Short-Notice Nighttime Medical Evacuation from Leh, Airlifts Critically Ill Civilian to Delhi

- अनोखा सम्मान आयोजन 30 सफाई योद्धाओं को वितरण की उपयोगी सामग्री टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन

Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS


