Some Of My Projects

Design of a mobile app develops

AI Based Social Networks

NFT Buy and Sell Platform

Web Traffic Management

मौसम पूर्वानुमान : :

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के बाकी भागों में मॉनसून के आगे बढ़ने तथा दिल्ली और चंडीगढ़ में मॉनसून के आगमन के लिए स्थितियां अनुकूल नहीं; पूर्वानुमान अवधि में इन क्षेत्रों में हवाएं अनुकूल न होने के कारण लगातार बारिश का भी अनुमान नहीं है।

दिल्ली और एनसीटी में आज वायु गुणवत्ता के मध्यम से खराब स्तर के बीच जबकि 24 जून, 2021 को खराब स्‍तर पर रहने का अनुमान।

छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा, दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा और अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में एक-दो स्‍थानों पर भारी बारिश की संभावना।

मॉनसून की उत्तरी सीमा अभी भी (एनएलएम) बाड़मेर, भीलवाड़ा, धौलपुर, अलीगढ़, मेरठ, अंबाला और अमृतसर पर बनी हुई है।

मॉनसून की उत्तरी सीमा (एनएलएम) इस समय 26° उत्तरी अक्षांश/ 70° पूर्वी देशांतर, बाड़मेर, भीलवाड़ा, धौलपुर, अलीगढ़, मेरठ, अंबाला और अमृतसर से होकर गुज़र रही है।
दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के राजस्‍थान, पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के बाकी हिस्‍सों दिल्‍ली में मॉनसून के दस्‍तक देने के लिए मौसमी स्थितियाँ अनुकूल नहीं हैं। पूर्वानुमान अवधि के दौरान इन सभी क्षेत्रों में निरंतर बारिश होने के लिए भी स्थितियां सकारात्‍मक नहीं हैं।
निचले स्तर की हवाओं के आपस में मिलने और पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी आने वाली मानसूनी हवाओं के कारण ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, झारखंड, छत्तीसगढ़ और बिहार में अगले 5 दिनों के दौरान कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है। अगले 5 दिनों के दौरान ओडिशा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी वर्षा भी हो सकती है। जबकि छत्तीसगढ़ में 23 से 25 जून को, गंगीय पश्चिम बंगाल, दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और झारखंड में 23 जून को तथा बिहार में 26 और 27 जून, 2021 को भारी बारिश का अनुमान है। 25 को ओडिशा और 23 जून को छत्तीसगढ़ में भी बहुत भारी वर्षा की संभावना है।
पूर्वोत्तर भारत में दक्षिण-पश्चिमी आर्द्र हवाओं के प्रभावी होने के कारण इन राज्‍यों में अगले 5 दिनों के दौरान व्यापक रूप से व्यापक वर्षा होने की संभावना है। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा और मिजोरम में अगले 5 दिनों के दौरान एक-दो स्‍थानों पर भारी बारिश हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश में 25 जून, 2021 को एक-दो स्‍थानों भारी वर्षा का अनुमान है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!