Some Of My Projects

Design of a mobile app develops

AI Based Social Networks

NFT Buy and Sell Platform

Web Traffic Management

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वियतनाम के रक्षा मंत्री के साथ वर्चुअल माध्यम से बातचीत की:दोनों देश रक्षा बलों के बीच द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर सहमत

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 01 जुलाई, 2021 को वियतनाम के रक्षा मंत्री सीनियर लेफ्टिनेंट जनरल फान वान गियांग के साथ ऑनलाइन माध्यम से बातचीत की। बातचीत के दौरान दोनों मंत्रियों ने मौजूदा पहलों पर प्रगति की समीक्षा की और भारत-वियतनाम व्यापक रणनीतिक साझेदारी (2016) के ढांचे के तहत और दिसंबर 2020 में दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच वर्चुअल शिखर सम्मेलन के दौरान हस्ताक्षरित ‘शांति, समृद्धि और लोगों के लिए संयुक्त दृष्टिकोण’ के मार्गदर्शन में दोनों देशों के रक्षा बलों के बीच संबंधों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग गतिविधियों को मजबूत करने के लिए संयुक्त नीति रिपोर्ट 2015-20 द्वारा दिए गए महत्व को स्वीकार करते हुए, दोनों मंत्रियों ने संयुक्त नीति रिपोर्ट 2021-25 को जल्द से जल्द पूरा करने की इच्छा व्यक्त की। दोनों मंत्रियों ने रक्षा उद्योग और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में गठबंधन को बेहतर बनाने के लिए कदम उठाने पर सहमति जताई और पूरे स्पेक्ट्रम में द्विपक्षीय सहकारी संबंधों को प्रभावी ढंग से मजबूत करने में अधिक तालमेल के लिए तत्पर रहने पर सहमति व्यक्त की। दोनों मंत्रियों ने कोरोना की वजह से आ रही बाधाओं के बीच दोनों देशों के बीच जारी गतिविधियों पर संतोष जताया।

श्री राजनाथ सिंह ने अपने ट्विटर पोस्ट में कहा कि भारत और वियतनाम के बीच संबंध मजबूत और उत्कृष्ट हैं। उन्होंने कहा, “भारत वियतनाम के साथ द्विपक्षीय सैन्य सहयोग को बहुत महत्व देता है। भारत और वियतनाम मुश्किल समय में एक-दूसरे की मदद करने की एक लंबी परंपरा साझा करते हैं। हमने पिछले कुछ वर्षों में रक्षा उद्योग सहयोग में महत्वपूर्ण प्रगति की है।” रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत और वियतनाम कोविड चुनौतियों का सामना करते हुए आगे बढ़ते रहेंगे। श्री राजनाथ सिंह ने सीनियर लेफ्टिनेंट जनरल फ़ान वान गिआंग को वियतनाम आने के लिए आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि वह वियतनाम जाने के लिए उत्सुक हैं।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!