Some Of My Projects

Design of a mobile app develops

AI Based Social Networks

NFT Buy and Sell Platform

Web Traffic Management

रविवार :: अब तक की खास सुर्खियां

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

SriGanganagar: अनूपगढ़ की फोगनवाली वितरिका में आया कटाव
देर रात नहर में लगभग 20 फीट चौड़ा आया कटाव, ग्रामीणों ने खुद के स्तर पर कटाव को पाटा, 40 बीघा कृषि भूमि में फैला नहर का पानी, ग्राम पंचायत 18P के गांव 22P के पास का मामला
Jaipur: मारपीट पर युवक ने छीनी बाइक व नकदी
युवक ने करधनी थाने में दर्ज कराया मामला, गोविंद वाटिका निवारू रोड की घटना, आरोपी हंसराज व नरसी यादव पर बाइक व ₹20000 छीनने का आरोप, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
Jaipur: आपसी विवाद में युवक पर किया हमला
धारदार हथियार से युवक का कांटा अंगूठा, ब्रज नगर विजयपुरा रोड की घटना, युवक ने थाने में दर्ज कराया नामजद मामला, कानोता थाना पुलिस ने दर्ज किया मामला, मामला दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे लद्दाख, दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ, LAC पर तैयारियों का लेंगे जायजा

Dungarpur: जमीन विवाद में मां-बेटे पर चढ़ाई कार
दोवड़ा थाना क्षेत्र के ऑडवादिया गांव की वारदात, घायल बेटे और मां को जिला अस्पताल में कराया भर्ती, पुलिस ने आरोपी बीरबल सिंह की कार को किया जब्त
Churu के बीदासर से खबर
करंट लगने से हुई मौत प्रकरण, राजकीय अस्पताल की मोर्चरी के बाहर धरना शुरू, मृतक के परिवार को मुआवजा व सरकारी नौकरी देने की कर रहे मांग, मांगे नहीं माने जाने तक शव लेने से कर रहे इनकार, मृतक कुनणाराम सिहाग की कल देर शाम हुई थी मौत
Kota: संसदीय क्षेत्र के दौरे पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला
लाड़पुरा विधायक कल्पना देवी ने की बिरला से मुलाकात, शक्तिनगर स्थित बिरला के आवास पर हुई दोनों नेताओं की मुलाकात, लाड़पुरा विधानसभा क्षेत्र के कई मसलों को लेकर हुई चर्चा
Baran: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आज आएंगे मोईकलां
शाम 7 बजे कई कार्यों का करेंगे शिलान्यास-लोकार्पण, शोकाकुल परिवारजनो को देंगे सांत्वना, पायरा हनुमान मंदिर गौशाला भी जाएंगे बिरला, पूर्व विधायक हीरालाल नागर भी रहेंगे साथ, मोई कलां सरपंच प्रदीप मेरोठा ने दी जानकारी
Baran: ट्रक में लगी आग, जलकर खाक
ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, अंता मांगरोल रोड पर हुआ हादसा, मिट्टी खाली करते समय ट्रक आया विद्युत लाइन की चपेट में
SriGanganagar: श्रीकरणपुर के नजदीकी गांव में फायरिंग की सूचना
2FF व 4FF गांव के बीच फायरिंग की सूचना, गोली लगने से एक व्यक्ति हुआ गंभीर घायल, घायल 15EE निवासी जसप्रीत को किया श्रीगंगानगर रैफर, गोली चलने के कारणों का नहीं चला पता, मौके पर पहुंची श्रीकरणपुर पुलिस
Bikaner: करंट लगने से 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत
डूंगरगढ़ के बरजांगसर गांव का मामला, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप, बीदासर सीएचसी पर परिजन ग्रामीणों का धरना, मुआवजा और एक सरकारी नौकरी की कर रहे मांग, JEN और AEN के खिलाफ एफआईआर दर्ज
Jalore: सायला में चोर फिर हुए सक्रिय
अज्ञात चोरों ने दो घरों के तोड़े ताले, सोने-चांदी के गहने व नकदी की पार, मेंगलवा ग्राम में घरों के टूटे ताले, सूचना पर सायला पुलिस पहुंची मौके पर,कल बावतरा के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में भी हुई थी चोरी
Jodhpur: युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
बोरानाड़ा गांव की घटना, बोरानाड़ा थाना पुलिस को दी सूचना, भाई की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग किया दर्ज, आत्महत्या के कारणों का नहीं लगा पता
jodhpur: अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई
स्मैक प्लास्टिक की थैली सहित अवैध स्मैक बरामद, 10.32 ग्राम स्मैक की गई बरामद, सांसी बस्ती पांचबत्ती की घटना, आरोपी किशोर को किया गिरफ्तार, रातानाड़ा पुलिस ने की कार्रवाई
Jaipur: चौमूं के आनंदलोक में चाकूबाजी की घटना
हमले में एक बुजुर्ग हुआ जख्मी, चौमूं पुलिस पहुंची मौके पर, घायल को अस्पताल में करवाया भर्ती, तीन चार युवकों ने वारदात को दिया अंजाम
Udaipur कुराबड़: पन्ना फला में महिला पर पैंथर हमले का मामला
जावर माइंस क्षेत्र के सिंघटवाड़ा की घटना,वन विभाग की मेहनत को आखिरकार पैंथर दे गया गच्चा,देर रात को घेरा डालने के बावजूद छिपके से भागा पैंथर,पैंथर को ट्रेंकुलाइज करने के लिए वन विभाग दिन रात कर रहा एक
Bikaner: राज्य पशु ऊंट की तस्करी का मामला
ट्रक से 14 ऊंट बरामद, समाजसेवी राजू राइका व उसकी टीम ने पकड़ा, छतरगढ़ एसएचओ रतनलाल मौके पर, थाने से महज 6 किलोमीटर दूर से ट्रक में लादे गए थे ऊंट, ग्रामीणों में रोष
Jhalawar में किया गाय का रेस्क्यू
2 घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद निकाला कुएं से बाहर गाय को, गौपुत्र सेना ने चलाया कुएं से रेस्क्यू ऑपरेशन, झालावाड़ के हल्दी घाटी रोड पर कुएं में गिरी थी बीती रात गाय, आज 2 घण्टे तक रेस्क्यू कर निकाला गाय को कुएं से बाहर
Barmer: बालोतरा के पास मेगा हाई-वे पर सड़क हादसा
सब्जी से भरी पिकअप व ट्रेलर में टक्कर, हादसे में 6 लोग घायल, 1 गंभीर घायल जोधपुर रैफर, पिकअप बालोतरा से सब्जी भरकर जा रही थी सिणधरी, मेगा हाई-वे पर कालूड़ी के पास हुआ हादसा
Dungarpur: पुलिस बेड़े में बड़ा फेरबदल
एसपी सुधीर जोशी ने जारी किए आदेश, 118 कांस्टेबल का किया तबादला, 18 हेड कांस्टेबल को भी किया इधर-उधर
Barmer धोरीमन्ना: मेडिकल पर दवा की जगह बिक रही स्मैक
धोरीमन्ना क्षेत्र में स्मैक, एमडी के नशे में युवा हो रहे बर्बाद, CI हरचंद देवासी ने महादेव मेडिकल पर दी थी दबिश, स्मैक बरामद कर मेडिकल संचालक को किया था गिरफ्तार, छोटे-छोटे बच्चों को भी लगी है स्मैक की लत
SriGanganagar: मोबाइल पर OTP पूछकर 1.25 लाख की ठगी
KYC करने के नाम पर पूछा OTP, SSB रोड स्थित BSF हेड क्वाटर कर्मचारी के साथ हुई ठगी, पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ मामला करवाया दर्ज, जवाहरनगर पुलिस जुटी जांच में
Ajmer: पहाड़गंज क्षेत्र में महिला की हत्या
खानाबदोश महिला की अज्ञात व्यक्ति ने की हत्या, पत्थर से सिर कुचल कुचल कर की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस मामले की कर रही तफ़्तीश
Jaipur: डीम्ड फॉरेस्ट श्रेणी में सम्मिलित होने वाले क्षेत्र चयन के लिए बनेंगे वर्किंग ग्रुप
तीन महीने में राज्य स्तरीय कमेटी को सौंपेंगे अपनी रिपोर्ट, PCCF (कार्य योजना एवं वन बंदोबस्त) राजीव कुमार गोयल ने दिए निर्देश
Jaipur: आमजन को कल से राहत
अब निजी वाहन रात 8 बजे तक डला सकेंगे पेट्रोल डीजल, कल से सुबह 5 बजे से रात 8 बजे तक निजी वाहनों को पेट्रोल-डीज़ल सुविधा, अभी तक शाम 5 बजे तक का समय था निजी वाहनों के लिए निर्धारित
Delhi: सोशल मीडिया फेम हिमांशी का मिला शव
कश्मीरी गेट के यमुना नदी में मिला शव, 24 जून को हिमांशी की गुमशुदगी की शिकायत हुई थी दर्ज, लास्ट लोकेशन बुराड़ी के पास मिली थी, हत्या या आत्महत्या की जांच कर रही पुलिस
Jaipur: पहली बार राजधानी में पेट्रोल 105 के पार !
पेट्रोल, डीजल की दर में कमरतोड़ वृद्धि जारी, पेट्रोल 37 पैसे, डीजल 27 पैसे हुआ महंगा, आज पेट्रोल की दर रही 105.18 प्रति लीटर, आज डीजल 97.99 रुपए प्रति लीटर

REPORT BY : SAHIL PATHAN

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!