राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गाढ़वाला में विज्ञान संकाय स्वीकृत

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर, 20 अगस्त। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी की अनुशंषा पर कोलायत विधानसभा क्षेत्र की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गाढवाला में अतिरिक्त संकाय विज्ञान खोले जाने की स्वीकृति प्रदान की है।
ऊर्जा मंत्री भाटी ने बताया कि स्वीकृत अतिरिक्त संकाय सत्र 2023-24 से नियमित रूप से प्रारम्भ होगा। इस संबंध में शिक्षा निदेशक ने आदेश जारी किये है।
ऊर्जा मंत्री ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा विज्ञान संकाय खोलने की मांग की जा रही थी, जिसे मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने पूरी की है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत और शिक्षा मंत्री डा.बी डी कल्ला का आभार व्यक्त किया है।

Categories:
error: Content is protected !!