राजकीय जिला चिकित्सालय में निःशुल्क शिविर बुधवार को

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर, 5 सितंबर। राजकीय जिला चिकित्सालय में जिला एमसीडी इकाई एवं जिला चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क शिविर का आयोजन बुधवार को किया जाएगा।
अधीक्षक डॉ. प्रवीण चतुर्वेदी ने बताया कि एनसीडी शिविर प्रभारी डॉ. संजय खत्री और विषय विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा रोगियों की जांच की जायेगी और गैर संचारी रोगों की जानकारी एवं आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। शिविर में डॉ. अनीता सिंह, डॉ. राजश्री चालिया डॉ. इशीका वशिष्ठ, डॉ. इन्दु दायमा एवं अन्य चिकित्सक शिविर में अपनी सेवाएं देंगे। शिविर में डायबिटिज, हाईपरटेंशन, सामान्य पुरुष एवं महिलाओं के कैंसर संबंधित स्क्रीनिंग की जायेगी एवं आवश्यक बचाव एवं उपचार बताए जायेंगे।
शिविर में जिला एनसीडी इकाई से उमेश पुरोहित, सुमन आचार्य, इन्द्रजीत सिंह ढाका, पुनीत रंगा, गिरधर गोपाल किराडू आदि कैम्प में सहयोग प्रदान करेंगे।

Categories:
error: Content is protected !!