राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की बालिकाओं ने लिया वॉकाथन एवं ईट राइट मिलेट्स मेले में हिस्सा

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाइयों की स्वयं सेविकाओं ने वॉकाथन एवं ईट राइट मिलेट्स मेले में अपनी सहभागिता निभाई ।इस अवसर पर जिला कलेक्टर कार्यालय से वॉकाथन को कलेक्टर महोदय द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया । यह वॉकाथन पब्लिक पार्क होते हुए रविंद्र रविंद्र मंच प्रांगण में आकर समाप्त हुई । रविंद्र रंगमंच में आयोजित ईट राइट्स मिलेट्स मेले में स्वयंसेविकाओं को बाजार, ज्वार, जौ एवं रागी जैसे अनाज को मुख्य भोजन में शामिल करने के फायदों के बारे में बताया गया । कार्यक्रम के अंत में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना की सभी स्वयंसेविकाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया एवं बी.एससी.द्वितीय वर्ष की छात्रा रुखसार बानो ने पदक भी जीता ।

Categories:
error: Content is protected !!