बीकानेर। राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय में संभाग स्तरीय प्रीआरडी कैंप सलेक्शन ट्रायल का आयोजन किया गया। इस ट्रायल कैंप में बीकानेर,गंगानगर, हनुमानगढ़,चूरू एवं नागौर से स्वयंसेवकों ने भाग लिया। प्री आरडी चयन समिति सदस्यों में आयुक्तालय के प्रतिनिधि के रूप में जिला समन्वयक डॉ हेमेंद्र अरोड़ा एवं क्षेत्रीय कार्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना से युवा अधिकारी श्री कोमल सिंह चौधरी, युवा सहायक श्री पवन कुमार शर्मा, डॉ देवेश सहारण, डॉ असित गोस्वामी समिति के सदस्य के रूप में महाविद्यालय में उपस्थित हुए ।इस सलेक्शन ट्रायल में विभिन्न महाविद्यालय के 35 स्वयंसेवक उपस्थिति रहे । कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ अभिलाषा आल्हा एवं उपास्थित चयन समिति सदस्यों के द्वारा मां सरस्वती के समक्ष माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से की गई। युवा अधिकारी श्री कोमल सिंह चौधरी ने स्वयं सेविकाओं को चयन के मापदंड एवं जरूरी दिशा निर्देश बताएं।स्वयंसेवक का परेड, फिटनेस मार्किंग, कल्चरल, एनएसएस नॉलेज एवं सामान्य ज्ञान के आधार पर ट्रायल लिया गया। महाविद्यालय की एनएसएस की स्वयंसेविकाओं ने बढ़ चढ़ कर कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभाई। इस प्रीआरडी ट्रायल कैंप में डॉ. केसरमल , डा . सम्पत भादू राजकीय डूंगर महाविद्यालय, बीकानेर , श्री गुलाम रब्बानी सहायक आचार्य , एस . ङी . एस महाविद्यालय, सुजानगढ़ , डा. अशोक कुमार , सहायक आचार्य राजकीय लोहिया महाविद्यालय चूरू व डा . निशु कंवर भाटी , एस के डी एल राजकीय महिला महाविद्यालय , रतनगढ़ अपने स्वयंसेवकों के साथ महाविद्यालय में उपस्थित हुए । कार्यक्रम में वरिष्ठ संकाय सदस्य डा इंदिरा गोस्वामी , डॉ उज्जवल गोस्वामी , डा रविंद्र शर्मा , डा रवि शंकर व्यास , राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ विनोद कुमारी , डॉ हिमांशु कांडपाल , श्रीमती अंजू सांगवा सहित ऑफिस स्टाफ के सदस्य श्री शक्ति सिंह , श्री पीयूष अरोड़ा , श्रीमती नीतू परिहार , श्रीमती तनुजा कंवर एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सभी स्वयंसेविकाएं उपस्थिति रही ।
Latest Posts
- IAF Conducts Short-Notice Nighttime Medical Evacuation from Leh, Airlifts Critically Ill Civilian to Delhi

- अनोखा सम्मान आयोजन 30 सफाई योद्धाओं को वितरण की उपयोगी सामग्री टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन

- नवरात्र के उल्लास के साथ फिटनेस का जोश, DSF के संडे स्पोर्ट्स लैब में खेलों से जुड़ रहे बच्चे और युवा

- US Navy Missile Destroyer Reportedly Spotted Near India’s Maritime Neighbourhood Off Pakistan’s Coast

- अर्हम इंग्लिश एकेडमी में नवरात्र महोत्सव एवं भारतीय संस्कृति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS


