बीकानेर। राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय में दिनांक 24-09-2024 को राष्ट्रीय सेवा योजना की तृतीय व चतुर्थ के संयुक्त तत्वावधान में “स्वच्छता ही सेवा 2024” अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना का 55 वां स्थापना दिवस “प्लास्टिक मुक्त भारत तथा स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता थीम” पर मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय प्राचार्य प्रो.अभिलाषा आल्हा ने स्वयंसेविकाओं को “स्वच्छता ही सेवा” की शपथ दिलाते हुए की साथ ही उनसे राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम अधिकारीयों अंजू सांगवा और सुनीता बिश्नोई ने बताया कि आज का एनएसएस दिवस प्रति छात्रा ढाई किलो प्लास्टिक एकत्रीकरण व उसके निस्तारण का लक्ष्य लेकर आयोजित किया जा रहा है। यह लक्ष्य 2.10.24 तक पाने का प्रयास किया जायेगा। दोनों इकाइयों की तरफ से वरिष्ठ संकाय सदस्य प्रो. इंदिरा गोस्वामी,प्रो. मंजू मीणा,प्रो. उज्जवल गोस्वामी, एनएसएस जिला समन्वयक प्रो. हेमेंद्र अरोड़ा ने सभी 50 स्वयंसेविकाओं को एक कैप,हैंड ग्लव्स,फेस मास्क,डायरी व पेन वितरित किए। प्रो इंदिरा गोस्वामी ने सभी स्वयंसेविकाओं को एनएसएस स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। प्रो. हेमेंद्र अरोड़ा ने बताया कि एनएसएस देश का एकमात्र ऐसा संगठन है जो सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से समाज कल्याण के कार्यों को प्रोत्साहित करता है। यह संगठन विद्यार्थियों के लिए सामाजिक कल्याण की भावना को विकसित करता है। स्वयं सेविकाओं ने कार्यक्रम अधिकारियों के साथ मिलकर महाविद्यालय से शुरू करते हुए आसपास की कच्ची बस्तियों में स्वच्छता रैली निकाली जिसमें छात्राओं ने स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता नारे के साथ लोगों से अपने मोहल्ले,समाज, राष्ट्र को स्वच्छ व स्वस्थ रखने की अपील की। स्वयं सेविकाओं ने कच्ची बस्तियों में जाकर अलग-अलग टोलियां बनाकर कार्यक्रम अधिकारियों के नेतृत्व में प्लास्टिक का संग्रहण कर उसे थैलियों में भरकर नगर निगम बीकानेर के कचरा संग्रहण ट्रैक्टर ट्राली में ले जाकर उसका निस्तारण किया।अंत में सभी स्वयंसेविकाओं को अल्पाहार दिया गया। कार्यक्रम में एनएसएस ऑफिस स्टॉफ तनुजा,नीतू,शक्ति सिंह,पीयूष, श्रवण कुमार रायका व तृतीय व चतुर्थ इकाई की 50 स्वयं सेविकाएं उपस्थित रही।
Latest Posts
- IAF Conducts Short-Notice Nighttime Medical Evacuation from Leh, Airlifts Critically Ill Civilian to Delhi

- अनोखा सम्मान आयोजन 30 सफाई योद्धाओं को वितरण की उपयोगी सामग्री टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन

- नवरात्र के उल्लास के साथ फिटनेस का जोश, DSF के संडे स्पोर्ट्स लैब में खेलों से जुड़ रहे बच्चे और युवा

- US Navy Missile Destroyer Reportedly Spotted Near India’s Maritime Neighbourhood Off Pakistan’s Coast

- अर्हम इंग्लिश एकेडमी में नवरात्र महोत्सव एवं भारतीय संस्कृति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS


