NATIONAL NEWS

राजस्थान अब तक सार समाचार

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

Kota: CMHO ऑफिस में रिटायरमेंट पार्टी का जश्न
कोरोना गाइडलाइन की उड़ाई गई जमकर धज्जियां,बगैर मास्क के नजर आए कर्मचारी व अधिकारी,जबकि चिकित्सा विभाग चला रहा जागरूकता अभियान
Jaipur: SMS अस्पताल से खबर
मुरारी लाल शर्मा बने अस्पताल के नर्सिंग अधीक्षक,मौजूदा नर्सिंग अधीक्षक रामकेदार शर्मा की सेवानिवृत्ति के बाद सौंपी जिम्मेदारी,अधीक्षक डॉ.राजेश शर्मा ने बुके भेंट कर दी शुभकामनाएं
Sriganganagar: पेट्रोल पंप मालिक से गोली मारकर लूट प्रकरण
श्रीगंगानगर पुलिस ने 2 बदमाशों को किया गिरफ्तार,व्यापारी के सिर में गोली मारकर लूटे थे लाखों रुपए,थोड़ी देर बाद SP राजन दुष्यंत कर सकते खुलासा
Udaipur #वल्लभनगर: ATS और खेरोदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
मुखबिर की सूचना पर बरोड़ीया में पकड़ा अवैध बायो डीजल,पिछले 3 घंटे से चल रही है कार्रवाई,मौके से एक टैंकर भी जप्त करने की सूचना,खेरोदा थाना पुलिस व ATS टीम मौजूद
Ajmer किशनगढ़ में जारी झमाझम बारिश का दौर
कई निचले इलाकों में भरा पानी,जयपुर रोड स्थित बन्द पड़ी पुरानी मिल की दीवार का एक हिस्सा गिरा,दीवार का हिस्सा बाहर की तरफ गिरता तो हो सकता था बड़ा हादसा,दीवार किनारे लगे रहते है सब्जियों के ठेले
Jodhpur: 3 जनों सहित JNVU छात्रसंघ अध्यक्ष रविन्द्र सिंह निलंबित
छात्र संगठनों ने किया जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के बाहर प्रदर्शन,छात्रों के निलंबन को बताया गया अनुचित,छात्रों के प्रदर्शन की सूचना के बाद पुलिस पहुंची यूनिवर्सिटी मुख्य कार्यालय
Jodhpur: छात्र संगठनों ने किया जय नारायण व्यास विवि के बाहर प्रदर्शन
3 लोगों सहित JNVU छात्रसंघ अध्यक्ष रविन्द्र सिंह निलंबित,छात्रों के निलंबन को बताया गया अनुचित,प्रदर्शन की सूचना के बाद पुलिस पहुंची विवि,बेरिकेट्स लगाकर मुख्य रास्तों को किया बंद
Dholpur: एनीकट में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत
बकरी चराने के दौरान पैर फिसलने से हुआ हादसा,राजाखेड़ा थाना इलाके के नादोली गांव की घटना
Jaipur: राजस्थान में विधान परिषद गठन प्रकरण !
आगामी विधानसभा सत्र में उठेगा फिर मुद्दा,15 अगस्त बाद अथवा सितंबर में हो सकता आहूत,सत्र विधानसभा में हो सकता संकल्प प्रस्ताव पारित,संभव है सत्र से पहले मंत्रिपरिषद फेरबदल विस्तार पर लग जाए मुहर
Bikaner: रेल फाटकों की समस्या पर मंत्री शांति धारीवाल का बड़ा बयान
कहा-‘अंडर पास बने या ओवर ब्रिज इस समस्या का होगा समाधान’,दरअसल कांग्रेस के कुछ नेता करते रहे अंडर पास का विरोध,जल्द पार्किंग बनाने की भी बात कही मंत्री धारीवाल ने
Barmer: रॉयल्टी नाके पर बढ़ा विवाद !
एक हफ़्ते में दूसरी बार आगजनी और मारपीट,गडरा रोड लंगेरा सर्किल पर रॉयल्टी नाके को फूंका,2 लोगों के साथ मारपीट, सदर पुलिस मौके पर,15 दिन पहले भी फूंका था रॉयल्टी नाके को
Dholpur: मोबाइल शॉप पर 6 से ज्यादा लोगों ने की तोड़फोड़ और मारपीट
मारपीट में घटना में 4 लोग हुए घायल,घायलों को कराया जिला चिकित्सालय में भर्ती,सूचना के बाद सरमथुरा थाना पुलिस पहुंची मौके पर,कस्बे के मुख्य बाजार की घटना
Jodhpur: 3 जनों सहित JNVU छात्रसंघ अध्यक्ष रविन्द्र सिंह निलंबित
छात्र संगठनों ने किया जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के बाहर प्रदर्शन,छात्रों के निलंबन को बताया गया अनुचित,छात्रों के प्रदर्शन की सूचना के बाद पुलिस पहुंची यूनिवर्सिटी मुख्य कार्यालय
Baran: केलवाड़ा थाना क्षेत्र में गैंगरेप का मामला आया सामने
2 युवतियों के साथ 3-4 युवकों ने किया गैंगरेप,एक दिन पूर्व की बताई जा रही घटना,पीड़िताएं पहुंची केलवाड़ा थाने
Dholpur: संदिग्ध परिस्थितियों में दो व्यक्तियों के मिले शव
गांव के रास्ते में अलग-अलग स्थानों पर मिले शव,मनिया थाना क्षेत्र के परसोन्दा गांव के दोनों मृतक,मनिया थाना पुलिस ने शवों को रखवाया मोर्चरी में,मनिया थाना पुलिस कर रही जांच
Udaipur कुराबड़: धावड़िया सरपंच के खिलाफ 3 संतान छिपाने का मामला दर्ज,सरपंच वालचन्द के खिलाफ जावर माइंस थाने में मामला दर्ज,जावर माइंस पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू
Banswara घाटोल: भुवासा में पिछले 5 दिनों से बिजली गुल
भुवासा गांव के 35 घरों में पसरा अंधेरा,बिजली बंद होने से पेयजल को तरसे ग्रामीण,बिजली विभाग के खिलाफ ग्रामीणों ने किया हंगामा
Udaipur गोगुंदा: गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाई-वे पर हुआ हादसा
घसियार में अनियंत्रित ट्रेलर चट्टान से टकराया,हादसे में चालक व खलासी गंभीर घायल,सूचना पर गोगुन्दा पुलिस व हाई-वे टीम मौके पर पहुंची,दोनों गंभीर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया
UDH मंत्री शांति धारीवाल बीकानेर दौरे पर
सूरसागर का किया अवलोकन,शहर के रेलफाटक KEM रोड का भी किया अवलोकन,दरअसल बीकानेर में रेलफाटक की समस्या से परेशान हैं आमजन,अहम सवाल क्या तेजतर्रार मंत्री धारीवाल निकाल पाएंगे कोई हल ?

Report by Sahil Pathan

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!