Some Of My Projects

Design of a mobile app develops

AI Based Social Networks

NFT Buy and Sell Platform

Web Traffic Management

राजस्थान अब तक सार समाचार

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

Dausa: एलटी लाइन में दौड़ा हाईवोल्टेज करंट
करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत,ग्रामीणों ने शव पहुंचाया जिला अस्पताल,सदर थाने के राजपुरा गांव का प्रकरण
बहुचर्चित धारा 124 ए देशद्रोह कानून से संबंधित याचिकाओं पर SupremeCourt में होगी सुनवाई
जस्टिस यूयू ललित और जस्टिस अजय रस्तोगी की बैंच करेगी सुनवाई,124 ए के संबंध में पत्रकार किशोरचंद्र और कन्हैया लाल शुक्ला सहित,अन्य लोगों और संगठनों के द्वारा दायर याचिकाओं पर होगी सुनवाई
परिवहन मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास उदयपुर में
बतौर प्रभारी मंत्री उदयपुर में लेंगे जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक,कोरोना वैक्सीनेशन समेत सरकारी योजनाओं की करेंगे समीक्षा,आज देर रात खाचरियावास का जयपुर लौटने का कार्यक्रम
सैनिक कल्याण मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास का ट्वीट
‘मातृभूमि की रक्षा करते हुए शहीद हुए राजस्थान के वीर सपूत,नागौर के दलेलपुरा निवासी मनोहर सिंह जी राठौड़ की शहादत को मेरा शत-शत नमन ‘
Jaipur चौमूं: हरमाड़ा से बड़ी खबर
तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने बाइक सवार महिला को कुचला,महिला की मौके पर हुई मौत, एक युवक घायल,हरमाड़ा के नींदड़ के पास हुई घटना,हरमाड़ा पुलिस पहुंची मौके पर,शव को रखवाया कांवटिया अस्पताल की मोर्चरी में
Ajmer: RAS भर्ती परीक्षा 2021 के लिए कल से ऑनलाइन आवेदन शुरू
988 पदों के लिए होगी भर्ती,27 अगस्त तक हो सकेंगे ऑनलाइन आवेदन,200 अंकों का होगा पेपर,परीक्षा का पाठ्यक्रम भी हो चुका है जारी
Kota: मानसून की पहली जोरदार और लगातार बारिश
पार्वती, कालीसिंध समेत अंचल की नदियों में आया उफान,कल से रुक-रुक कर हो रही रिमझिम और मूसलाधार बारिश से किसान भी खुश,हालांकि कुछ इलाकों से आ रही है जलभराव की भी खबरें
Kota: टायर व्यवसायी पर फायर
निशाना चूकने से बचा व्यवसायी,शॉपिंग सेंटर में टायर की दुकान पर हुई वारदात,बाइक सवार दो बदमाशों ने की वारदात,सीसीटीवी में कैद हुई बदमाशों की तस्वीर,गुमानपुरा थाना पुलिस कर रही बदमाशों की तलाश
Kota: 2 दिन से लगी सावन की झड़ी
जिले के सबसे बड़े बांध कोटा बैराज में लगातार पानी की आवक,कैचमेंट एरिया में बारिश के बाद 851 तक पहुंचा बैराज का जलस्तर,854 फीट की है कोटा बैराज की अधिकतम भराव क्षमता
Sikar: हिमाचल में भूस्खलन से 3 लोगों की हुई मौत
आज पहुंचेंगे तीनों के शव,सीकर में ही होगा अंतिम संस्कार
मुंबई से बियानी परिवार पहुंचा सीकर
Jaipur: नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई पहुंचे जयपुर एयरपोर्ट
इंडिगो की फ्लाइट से हो रहे देहरादून रवाना
Alwar थानागाजी से खबर
अलवर से डिग्गी कल्याण जा रही बस भिड़ी ट्रक से,हादसे में दो दर्जन से अधिक बस में सवार यात्री हुए घायल,ग्रामीणों ने घायलों को पहुंचाया थानागाजी अस्पताल
Kota इटावा: खातोली की पार्वती नदी में आया उफान
पार्वती नदी की पुलिया पर चल रही डेढ़ फीट पानी की चादर,स्टेट हाइवे 70 कोटा इटावा-श्योपुर मार्ग हुआ अवरुद्ध,राजस्थान मध्यप्रदेश का कटा आपसी संपर्क
Jhalawar: तेज बहाव से जलदाय विभाग की पाइप लाइन टूटी
छापी से आ रही पाइप लाइन हुई क्षतिग्रस्त,2 दिन से झालावाड़ झालरापाटन में जल सप्लाई प्रभावित,आज भी पीने के पानी के लिए करनी पड़ेगी मशक्कत
Banswara: भूंगड़ा के निकट ऑटो पलटने से 6 लोग घायल
घायलों में एक की स्थिति अत्यंत गंभीर,सभी को भर्ती कराया गया महात्मा गांधी अस्पताल में,अनियंत्रित होकर ऑटो पलटा गया था सड़क किनारे
Barmer: PHED ठेकेदार का अपहरण कर की मारपीट
चुनावी रंजिश व जमीन विवाद के चलते गांव के बदमाशों ने किया अपहरण, गंभीर घायल ठेकेदार धर्माराम का राजकीय अस्पताल में इलाज जारी
Jaipur: परिवहन विभाग से खबर
निजी बसों का कोरोना अवधि का टैक्स माफ, अप्रैल और मई महीने का संपूर्ण टैक्स माफ, परिवहन विभाग के प्रस्ताव को वित्त विभाग ने दी मंजूरी, फिलहाल विधि विभाग को भेजी गई है यह फाइल, परिवहन विभाग जल्द जारी करेगा इस बारे में विस्तृत आदेश

Report by Sahil Pathan

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!