राजस्थान :: आरटीडीसी की बंद पड़ी होटलों को शीघ्र खोलने की तैयारी में राजस्थान सरकार:: पर्यटन राज्य मंत्री डोटासरा से संवाद(देखें वीडियो)

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

जयपुर। पर्यटन राज्य मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा है कि प्रदेश में राजस्थान पर्यटन विकास निगम (आरटीडीसी) की बंद पड़ी होटलों को अब शीघ्र खोला जायेगा।
डोटासरा ने आज विशेष बातचीत में कहा कि कि राज्य में इसके लिए रोडमैप तैयार कर लिया गया हैं और आरटीडीसी की बंद पड़ी होटलें शीघ्र ही खुलेगी। उन्होंने कहा कि पर्यटन विकास के लिए आगे बढ़कर काम किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि कोरोना की वजह से राज्य में पर्यटन को काफी नुकसान पहुंचा हैं। इससे लोगों का रोजगार भी छीना है। कोरोना कम होने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हाल में पर्यटन से जुड़े क्षेत्रों को खोलने की अनुमति देने का निर्णय लिया है और पर्यटन से जुड़े होटलों, गेस्टहाउसों में कर्मचारियों को वैक्सीन लगाकर रखा जा सकेगा। इसके लिए एक अलग से क्वांराटाइन जोन भी बनाया गया है।

उन्होंने कहा कि गेस्ट हाउस योजना के तहत अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी काम किया जायेगा। उन्होंने बताया कि पर्यटन को बढावा देने के लिए सरकार ने अब सरकारी एवं अर्द्ध सरकारी गेस्ट हाउसों में भी पर्यटकों के रुकने की अनुमति दी हैं और वे रुक सकेंगे। डोटासरा ने कहा कि पर्यटन विकास के लिए पांच सौ करोड़ का प्रावधान हुआ हैं। राज्य की पर्यटन नीति 2019 भी पर्यटकों के लिए काफी लाभदायक सिद्ध होगी।

उन्होंने आश्वस्त किया कि कोरोना के केस और कम होने पर आगे भी और राहत दी जायेगी।

Categories:
error: Content is protected !!