राजस्थान: कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होने फिर देर क्यों? राहुल गांधी ने ऐसा क्या फंसा दिया पेच!

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

राजस्थान: कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होने फिर देर क्यों? राहुल गांधी ने ऐसा क्या फंसा दिया पेच!

राजस्थान कांग्रेस उम्मीदवार सूची: राजस्थान में कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करने में देरी हो रही है। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी की आपत्ति के कारण उम्मीदवारों की लिस्ट अटक गई है। अब 20 अक्टूबर को दोसा में प्रियंका गांधी के सभा के बाद ही लिस्ट जारी हो सकती है।

नई दिल्ली/जयपुर: राजस्थान में कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट एक बड़ी पहेली बन गई है। सितंबर के अंतिम सप्ताह तक पहली सूची जारी होनी थी लेकिन अभी तक ये पहले सुलझने का नाम नहीं ले रही है। तारीख पर तारीख बढ़ती जा रही है। केंद्रीय चुनाव समिति की बुधवार को हुई बैठक में एक बार फिर कांग्रेस की लिस्ट जारी होते-होते अटक गई। उधर, सियासत में चर्चा है कि बुधवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में राहुल गांधी की आपत्ति के कारण उम्मीदवारों की पहली लिस्ट अटक गई है। अब माना जा रही हैं कि, दौसा में प्रियंका गांधी के सभा के बाद ही कांग्रेस की लिस्ट आ सकती हैं।

राहुल गांधी की आपत्ति के कारण अटक गई पहली लिस्ट

राजस्थान में कांग्रेस की लिस्ट को लेकर बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। लेकिन अब तक कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम फाइनल नहीं कर पाई है। इस बीच केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में राहुल गांधी ने अपनी आपत्ति दर्ज करवाई। इसमें उन्होंने विधानसभा सीटों के लिए सिंगल पैनल नाम पर ऐतराज जताया। जिसके कारण बुधवार शाम को जारी होने वाली लिस्ट एक बार फिर अटक गई। सूत्रों के अनुसार केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में सूची पर विचार शुरू हुआ तो, राहुल गांधी एक ही नाम के पैनल देखकर हैरान हो गए और उन्होंने इस पर आपत्ति जताई हैं।

राहुल ने कहा इस पैनल में वही घिसे पिटे हुए नाम

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुधवार को शुरू हुई। लेकिन इस बैठक में राहुल गांधी ने सिंगल नाम वाले पैनल पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि इस पैनल में वही घिसे पिटे हुए नाम हैं। उन्होंने बैठक में कहा कि सर्वे रिपोर्ट मेरे पास भी है। राहुल के ऐसा कहने पर CM अशोक गहलोत और सुखजिंदर रंधावा भी हैरान हो गए। राहुल गांधी की इस आपत्ति के कारण केंद्रीय चुनाव समिति में फाइनल होने वाली लिस्ट एक बार फिर अटक गई। इस दौरान राहुल गांधी ने कुछ नाम पर फिर से विचार करने को कहा है।

100 सीटों पर थे सिंगल नाम के पैनल

केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उस समय राहुल गांधी हैरान हो गए। जब स्क्रीनिंग कमेटी की ओर से भेजी गई करीब 100 सीटों पर सिंगल नाम के पैनल थे। इस पर राहुल गांधी ने इन नाम पर आपत्ति दर्ज कराई। इसको लेकर राहुल ने एक बार फिर इन नामों पर चर्चा करने के लिए कहा है। उधर कांग्रेस की सियासत में इस बात को लेकर जमकर चर्चा है कि इस बार कांग्रेस बड़ी संख्या में विधायकों के टिकट काटने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस बड़े सोच समझ कर उम्मीदवारों का चयन करने में जुटी हुई है।

Categories:
error: Content is protected !!