Bharatpur: ACB टीम की कार्रवाई
खनिज विभाग में चल रही कार्रवाई, 21 हजार की रिश्वत लेते खनिज विभाग का कर्मचारी ट्रैप
RAS की तबादला सूची आज या कल में
कार्मिक विभाग और दूसरे लोग कर चुके अपना होमवर्क पूरा,अब केवल मुख्यमंत्री की मंजूरी का इंतजार,लगभग 50 RAS अफसरों के हो सकते तबादले,…और इसके बाद ही सीएम के मूड को देखते हुए IAS की लिस्ट पर होगा अंतिम फैसला
Nagaur डेगाना: तहसीलदार रामनिवास बाना, विकास अधिकारी हुक्माराम माली पहुंचे मौके पर
अधिकारियों की समझाइश के बाद खोला गया जाम, विकास अधिकारी हुक्माराम माली और, ग्राम सेवक धनन्जय कुमार के साथ ग्रामीणों की हो रही बैठक, पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद
Nagaur #डेगाना: चांदारुन में पानी की समस्या को लेकर अभी तक चक्का जाम
सड़क के दोनों तरफ लगी वाहनों की कतार,पुलिस पहुंची मौके पर
लेकिन अधिकारियों के आने के बाद ही ग्रामीण बातचीत को तैयार
पुलिस कर रही समझाइश,सरपंच सहित कोई अधिकारी नहीं पहुंचा मौके पर
Sriganganagar: पुलिस ने हनीट्रैप के पुराने मामले में महिला को किया गिरफ्तार
80 वर्षीय बुजुर्ग को फंसाया था हनीट्रैप में, बुजुर्ग को शराब पिलाकर किन्नर के साथ बनाया था आपत्तिजनक वीडियो, घड़साना में वर्ष 2020 का मामला, घड़साना थाना पुलिस आरोपी महिला से कर रही पूछताछ
Ajmer: पुलिस ने फिर दिया बड़ी कार्रवाई को अंजाम
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मादक पदार्थ को लेकर पुलिस की कार्रवाई, भारी मात्रा में मादक पदार्थ किया जब्त, स्पेशल पुलिस और सिविल लाइन थाना पुलिस की कार्रवाई, जल्द पुलिस करेगी मामले का खुलासा
चिकित्सा मंत्री Raghu sharmaका भीलवाड़ा दौरा
जयपुर से कुछ देर पहले भीलवाड़ा के लिए रवाना हुए डॉ.शर्मा,शोपुर में CI सुरेंद्र सिंह राणावत की शोक सभा में होंगे शामिल,देर शाम तक जयपुर लौटने का कार्यक्रम
Jaipur: राजाराम वायरल वीडियो प्रकरण,ACB ने अब बाकायदा दर्ज किया मुकदमा,किसी भी वक्त बुलाया जा सकता राजाराम को पूछताछ के लिए
CoronaVaccination कैंपेन से जुड़ी खबर
प्रदेश में पिछले 24 घंटे में सभी श्रेणियों में 179831 लोगों ने लगवाई वैक्सीन,इस दरमियान कुल 134775 लोगों को लगाई गई पहली डोज,जबकि 45056 लोगों को लगाई गई कोरोना की दूसरी डोज
Jaipur: 18+ के CoronaVaccine अभियान से जुड़ी खबर
प्रदेश में पिछले 24 घण्टे में सभी 28 जिलों में चलाया गया वैक्सीनेशन कैंपेन,इस दौरान 115607 लोगों को पहली, जबकि 7839 लोगों ने लगवाई दूसरी डोज,प्रदेश में अब तक 18+ श्रेणी में 72,78,820 लाख से अधिक लोग हो चुके वैक्सीनेट
Sriganganagar: रावला मंडी से बड़ी खबर
देर रात ट्रेलर ने मारी बाइक को टक्कर,बाइक सवार 2 युवकों की मौत,ओवरटेक करते समय हुआ हादसा,देर रात रावला पुलिस ने ट्रेलर का पीछा कर घड़साना के पास पकड़ा,परिजनों द्वारा रावला थाना में मुकदमा कराया दर्ज
Jaipur: DGP एमएल लाठर पुलिस मुख्यालय में,वरिष्ठ IPS अधिकारियों से कर रहे चर्चा
Alwar खैरथल: घर के बाहर सो रहे व्यक्ति की गला रेतकर हत्या
निर्मम हत्या से क्षेत्र में दहशत का माहौल,खैरथल थाना अंतर्गत गांव हरसोली की घटना,DSP अतुल अग्रे और SHO नंदलाल जांगिड़ पहुंचे मौके पर,खैरथल अस्पताल परिसर में भीड़ का लगा जमावड़ा
Pali:7 दिन से चल रहा रेस्क्यू आज हो सकता पूरा !
बोरनड़ी गांव के कुएं के मलबे में दबा है 15 वर्षीय नरेंद्र,कुएं से 5 फीट मलबा निकालने का कार्य हुआ पूरा,4 फीट के मलबे में दबा है नरेंद्र,आज कभी भी पूरा हो सकता अभियान,कलेक्टर अंशदीप व एसपी कालूराम रावत बनाये हुए है नजर
Bhilwara गुलाबपुरा आगूचा हिंदुस्तान जिंक में हादसे का प्रकरण
दो श्रमिकों की मलबे में दबने से मौत के बाद पुलिस अलर्ट,हिंदुस्तान जिंक के मुख्य द्वार पर पुलिस बल तैनात,मृतक के परिजन व जिंक मैनेजमेंट के बीच हो रही वार्ता,परिजनों की आश्रित को नौकरी देने की मांग
Sikar: कुई ढहने से मजदूर के दबने का प्रकरण
आज 8वें दिन भी नहीं निकाला जा सका मजदूर को,NDRF और जिला प्रशासन की टीम कर रही लगातार रेक्स्यू,नगर परिषद ने भी बढ़ाया मदद को हाथ,दादिया थाना इलाके के कोलिडा गांव में हुआ था हादसा
Jaisalmer: अनलॉक होगा लोकदेवता बाबा रामदेव का दरबार
76 दिन बाद 1 जुलाई को खुलेगा बाबा का दरबार,समाधि परिसर को खोलने की सभी तैयारियां पूरी,मंदिर खुलने से बाजार में लौटेगी रौनक, व्यापारी खुश,मंदिर परिसर को सैनेटाइज करवाया,2 दिन बाद दर्शन के लिए खुलेगा मंदिर
Ajmer: गुलाबबाड़ी क्षेत्र में डबल मर्डर प्रकरण
बुजुर्ग दंपति को गला रेतकर उतारा मौत के घाट,मौके पर पहुंचे एएसपी सीताराम प्रजापत,सीओ साउथ व अन्य अधिकारी पहुंचे मौके पर,FSL टीम व डॉग स्क्वाड टीम भी पहुंची मौके पर,मामले जांच में जुटी पुलिस
Jaipur: पहली बार राजधानी में डीजल 98 के पार !
पेट्रोल, डीजल की दर में कमरतोड़ वृद्धि जारी, पेट्रोल 36 पैसे, डीजल 30 पैसे हुआ महंगा, आज पेट्रोल की दर रही 105.54 प्रति लीटर, आज डीजल 98.29 रुपए प्रति लीटर
Jaipur: ग्रेटर निगम की कार्यवाहक मेयर पहुंची निगम मुख्यालय
कार्यवाहक मेयर शील धाभाई पहुंची निगम मुख्यालय
Tonk केकड़ी में फायरिंग के बाद लूट का मामला
सूचना के बाद टोंक पुलिस हुई अलर्ट,बॉर्डर पर कराई गई नाकाबंदी
हथियार बंद पुलिसकर्मी किये गए तैनात
Bundi: जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता नहीं दे पाये जवाब
बूंदी प्रभारी मंत्री प्रसादीलाल मीणा के सवालों का नहीं दे पाये जवाब,आधी अधूरी बैठक में दी अधीक्षण अभियंता ने जानकारी,सम्पूर्ण तैयारी के साथ बैठक में नहीं आए अधीक्षण अभियंता पर जताई मंत्री ने नाराजगी
Pali: मारवाड़ जंक्शन से खबर
मालगाड़ी की चपेट में आने से रेल कर्मचारी की मौत,सूचना मिलते ही जीआरपी व आरपीएफ पहुंची मौके पर,रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 1 के पास हुई घटना,जगदीश हीराघर था रेलवे में खलासी के पद पर कार्यरत,मृतक कल ही होने वाला था सेवानिवृत्त
परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास जा रहे धरियावद
उदयपुर से धरियावद के लिए हुए रवाना,पूर्व विधायक के निधन पर शोक व्यक्त करने जा रहे हैं खाचरियावास,आज देर रात तक जयपुर लौटने का कार्यक्रम
Sirohi आबूरोड: राज्यपाल कलराज मिश्र पहुंचे आबूरोड मानपुर हवाई पट्टी
राज्यपाल ने कुछ देर अधिकारियों से की वार्ता,पुलिस के जवानों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर,संभागीय आयुक्त डॉ. राजेश शर्मा, आईजी जोस मोहन रहे मौजूद
Jaipur: दुर्ग-अजमेर-दुर्ग साप्ताहिक ट्रेन के ठहराव स्टेशनों में बदलाव
यह ट्रेन अब छबड़ा गुगोर स्टेशन पर भी ठहरेगी,दुर्ग से आते हुए सुबह 8:40 बजे रुकेगी,अजमेर से जाते हुए रात 3:08 बजे रुकेगी
स्टेशन पर 2 मिनट का ठहराव रहेगा ट्रेन का
Jaipur: क्रेडिट कार्ड के बहाने धोखाधड़ी कर निकाले रुपए
ठग में खाते से निकाले 31512 रुपए,पीड़ित वेद प्रकाश ने थाने में दर्ज कराया मामला,सोडाला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
Jaipur: ACS माइंस डॉ.सुबोध अग्रवाल ले रहे अहम बैठक
सचिवालय में वर्चुअल बैठक से वरिष्ठ अधिकारियों से हो रहे रुबरु,DMG केबी पण्ड्या, DS नीतू बारुपाल व अन्य अधिकारी उपस्थित,प्रमुख महत्वपूर्ण बिंदुओं पर दे रहे निर्देश
Dholpur: दो पक्षों में चले लाठी-डंडे
दोनों पक्ष के 6 लोग हुए घायल,घायलों को कराया जिला चिकित्सालय में भर्ती,रास्ते को लेकर हुआ विवाद, पुलिस पहुंची मौके पर,कोतवाली थाना क्षेत्र के नीम बसई गांव का मामला
Jaipur: ट्रक चालक की लापरवाही से खल्लासी की हुई मौत
तेज रफ्तार से चलाते हुए चालक ने किया हादसा,हादसे में घायल हुए खल्लासी की इलाज के दौरान हुई मौत,बजरंग ढाबा बीचोली के सामने की घटना,मृतक के भाई ने हरमाड़ा थाने में दर्ज कराया मामला
Jaipur: बदमाशों ने युवक पर की पिस्टल से फायरिंग
फायरिंग में युवक बचा बाल बाल,सिर पर पत्थर से हमला कर युवक को किया घायल,हेमपाल गुर्जर के साथ दौलतपुरा पुलिया के आगे केवट मोड़ पर हुई घटना,पीड़ित ने हरमाड़ा थाने में दर्ज कराया मामला,पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
कश्मीर में गर्माया धर्मांतरण का मामला
गृह राज्य मंत्री जी. किशन रेड्डी से मिला सिख डेलीगेशन,कश्मीर में धर्मांतरण मामले में सख्त एक्शन की मांग,यूपी और एमपी की तर्ज पर कानून बनाने की मांग,कानून में देरी की हालत में अध्यादेश की मांग
Dausa: जेवीवीएनएल के हाल..
पांच माह से वेतन को तरसते संविदाकर्मी,एसई कार्यालय पर किया विरोध प्रदर्शन,वेतन दिलवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन,एसई को दिया ज्ञापन,जिलाध्यक्ष बनवारी सांथा के नेतृत्व में प्रदर्शन
Jaipur: विद्युत विभाग की यूनिट से बैटरी व उपकरण चोरी
विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के रिंग मैन यूनिट से 8 बैटरी चोरी
अन्य विद्युत उपकरण भी चुराकर ले गए चोर,विद्युत विभाग के अधिकारियों ने पुलिस में दर्ज कराया मामला,जवाहर नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
Jaipur: राजधानी में नहीं थम रहा चोरों का आतंक
सूने मकान को फिर से बनाया निशाना,जेवरात व ₹70,000 की नकदी पर किया हाथ साफ,खोहनागोरियान थाना के ध्यावना नगर पालड़ी मीना की घटना,पीड़ित बंसीलाल ने थाने में दर्ज कराया मामला,पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश की शुरू
Dausa: कोतवाली थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई
मोबाइल छीनने वाले गिरोह को दबोचा,राहगीरों को निशाना बनाते थे बदमाश,6 वारदातें कबूल की बदमाशों ने,कब्जे से एक बाइक व एक दर्जन मोबाइल किए बरामद
Jodhpur: पानी की किल्लत को लेकर लोगों ने सौंपा कलेक्टर को ज्ञापन
बनाड़ रोड व पिलार बालाजी क्षेत्र में बसी कॉलोनियों में पानी की किल्लत,पाइप लाइन बिछाने को लेकर लंबे समय से की जा रही मांग
कॉलोनी में शीघ्र पानी उपलब्ध कराने की रखी मांग
Pali सुमेरपुर: बागली गांव के रताराम मेघवाल की मौत प्रकरण
60 घंटे बाद परिजन शव लेने को हुए तैयार, बाली एएसपी बृजेश सोनी ने परिजनों से की बात, ASP बृजेश सोनी ने का दिलाया विश्वास
“जल्द होगी आरोपियों की गिरफ्तारी”, शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंपा
Jaipur: कोरोना की संभावित तीसरी वेव की रोकथाम में जुटा चिकित्सा विभाग
“ICU और वेंटीलेटर मैनेजमेंट” को लेकर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण, VC के जरिए 3 जुलाई को दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा प्रशिक्षण राज्य, जिले के अलावा खण्ड स्तर तक के अधिकारी होंगे शामिल
Delhi: प्रवासी मजदूरों को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
‘जुलाई तक लागू योजना लागू करें सभी राज्य, केंद्र राज्य को अतिरिक्त अनाज करें आवंटित, राज्य प्रवासियों के लिए लाए सूखा राशन वितरण योजना, महामारी के अंत तक सामुदायिक रसोई चलाई जाए’
Jaipur: राजाराम गुर्जर और BVG कम्पनी डील प्रकरण
ACB ने अब की मामले की जांच तेज, आज राजाराम गुर्जर को बुलाया ACB ने पूछताछ के लिए, ACB मुख्यालय में चल रही पूछताछ, इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर कर रहे पूछताछ
Jaipur चौमूं: रफ्तार में आ रहा टैम्पो पलटा
हादसे में 1 दर्जन लोग हुए घायल, वीर हनुमान जी के दर्शन करके लौट रहे थे श्रद्धालु, वीर हनुमान रोड नांगल भरड़ा की घटना , सामने अचानक बाइक आने के कारण बेकाबू हुआ टैम्पो
पीएम मोदी ने आज शाम 4 बजे बुलाई बैठक
जम्मू कश्मीर के मुद्दे पर हो सकती चर्चा, राजनाथ सिंह और अमित शाह भी बैठक में होंगे शामिल, राजनाथ सिंह ड्रोन हमले की दे सकते जानकारी, सुरक्षा से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी हो सकते शामिल
REPORT BY : SAHIL PATHAN @भारत सरकार सेवार्थ










Add Comment