राजस्थान के नए मुख्यमंत्री का नाम आज तय होगा:राजनाथ समेत तीनों पर्यवेक्षक जयपुर पहुंचे; केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी की सुरक्षा बढ़ाई गई

TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री का नाम आज तय होगा:राजनाथ समेत तीनों पर्यवेक्षक जयपुर पहुंचे; केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी की सुरक्षा बढ़ाई गई

जयपुर

  • राजनाथ समेत तीनों पर्यवेक्षक जयपुर पहुंचे; केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी की सुरक्षा बढ़ाई गई|राजस्थान,Rajasthan - Dainik Bhaskar1:14राजनाथ ने एयरपोर्ट पर सबसे पहले वसुंधरा राजे का अभिवादन किया, फिर प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने साफा पहनाकर स्वागत किया।
  • राजनाथ समेत तीनों पर्यवेक्षक जयपुर पहुंचे; केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी की सुरक्षा बढ़ाई गई|राजस्थान,Rajasthan - Dainik Bhaskarभाजपा के सभी सीनियर विधायक भी बैठक के लिए प्रदेश कार्यालय पहुंच गए हैं।
  • राजनाथ समेत तीनों पर्यवेक्षक जयपुर पहुंचे; केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी की सुरक्षा बढ़ाई गई|राजस्थान,Rajasthan - Dainik Bhaskarजयपुर में प्रदेश भाजपा कार्यालय में होने वाली बैठक के लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं।
  • राजनाथ समेत तीनों पर्यवेक्षक जयपुर पहुंचे; केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी की सुरक्षा बढ़ाई गई|राजस्थान,Rajasthan - Dainik Bhaskarभाजपा के प्रदेश कार्यालय में बैठक से पहले विधायकों के लिए लंच रखा गया है।
  • राजनाथ समेत तीनों पर्यवेक्षक जयपुर पहुंचे; केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी की सुरक्षा बढ़ाई गई|राजस्थान,Rajasthan - Dainik Bhaskarबीजेपी मुख्यालय में विधायकों का गुड़ खिलाकर स्वागत किया जा रहा है।
  • राजनाथ समेत तीनों पर्यवेक्षक जयपुर पहुंचे; केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी की सुरक्षा बढ़ाई गई|राजस्थान,Rajasthan - Dainik Bhaskarभाजपा विधायकों के सहायक स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों को भी प्रदेश कार्यालय में एंट्री नहीं दी जा रही है।
  • राजनाथ समेत तीनों पर्यवेक्षक जयपुर पहुंचे; केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी की सुरक्षा बढ़ाई गई|राजस्थान,Rajasthan - Dainik Bhaskar
  • राजनाथ समेत तीनों पर्यवेक्षक जयपुर पहुंचे; केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी की सुरक्षा बढ़ाई गई|राजस्थान,Rajasthan - Dainik Bhaskar

1/8

राजस्थान को आज नए मुख्यमंत्री का नाम मिल जाएगा। भाजपा विधायक दल की बैठक आज शाम 4 बजे प्रदेश मुख्यालय में होगी। इस बैठक में नए सीएम के नाम का ऐलान होगा।

राजस्थान के लिए पर्यवेक्षक बनाए गए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यसभा सांसद सरोज पांडे और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े जयपुर पहुंच गए हैं। राजनाथ सिंह नए मुख्यमंत्री का नाम लेकर आए हैं। उन्हें रिसीव करने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे समेत कई वरिष्ठ भाजपा नेता एयरपोर्ट पहुंचे थे।

भाजपा के सभी सीनियर विधायक भी बैठक के लिए प्रदेश कार्यालय पहुंच गए हैं।

भाजपा के सभी सीनियर विधायक भी बैठक के लिए प्रदेश कार्यालय पहुंच गए हैं।

बड़े अपडेट :

  • केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी की दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उनके बंगले पर कमांडो तैनात किए गए हैं। वे दोपहर 3 बजे विशेष विमान से जयपुर पहुंचेंगे।
  • भाजपा के प्रदेश कार्यालय में विधायकों का पहुंचना शुरू हो गया है। सभी विधायक मुख्यमंत्री के सवाल पर बोलने से बच रहे हैं।
  • प्रदेश कार्यालय के जिस हॉल में विधायक दल की बैठक हाेगी, उसके मंच पर लगाए गए पोस्टर से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का चेहरा गायब है। पोस्टर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा और प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के ही पोस्टर हैं।
  • भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि मैं सीएम की रेस में नहीं हूं, शाम 5 बजे तक सारी स्थिति साफ हो जाएगी।
  • विधायक डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने कहा- ‘फैसला जो भी होगा, वसुंधरा राजे अनुशासन में बंधी रहेंगी। उन्हें भी कई सीनियर नेताओं को बायपास करके सीएम बनाया गया था। कोई असंतोष नहीं होगा।’
जयपुर में प्रदेश भाजपा कार्यालय में होने वाली बैठक के लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं।

जयपुर में प्रदेश भाजपा कार्यालय में होने वाली बैठक के लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं।

दिल्ली में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी के घर के बाहर कमांडो तैनात किए गए हैं।

दिल्ली में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी के घर के बाहर कमांडो तैनात किए गए हैं।

सामान्य वर्ग से मिल सकता है नया सीएम
छत्तीसगढ़ में आदिवासी और मध्यप्रदेश में OBC को CM बनाने के बाद भाजपा राजस्थान के लिए किसी सामान्य वर्ग के चेहरे या महिला को आगे बढ़ा सकती है। CM चेहरा लोकसभा चुनाव तक मतदाता को भी साधकर रखने की क्षमता वाला होगा।

पहले विधायकाें का रजिस्ट्रेशन होगा
विधायक दल की बैठक के लिए BJP के नवनिर्वाचित 115 विधायकों को 1 बजे तक BJP कार्यालय पहुंचने के लिए कहा गया था। यहां 3 बजे तक सभी विधायकों का रजिस्ट्रेशन और लंच का कार्यक्रम रखा गया है। प्रदेश कार्यालय में विधायकों के अलावा प्रदेश पदाधिकारियों और व्यवस्थाओं में लगे नेताओं को ही एंट्री मिलेगी। इसके अलावा किसी ओर की एंट्री नहीं होगी। विधायकों काे सुरक्षाकर्मियों और उनके स्टाफ को भी प्रदेश कार्यालय में नहीं लाने के निर्देश दिए गए हैं।

बीजेपी मुख्यालय में विधायकों का गुड़ खिलाकर स्वागत किया जा रहा है।

बीजेपी मुख्यालय में विधायकों का गुड़ खिलाकर स्वागत किया जा रहा है।

बाबा बालकनाथ भी बैठक के लिए प्रदेश कार्यालय पहुंच गए हैं।

बाबा बालकनाथ भी बैठक के लिए प्रदेश कार्यालय पहुंच गए हैं।

भाजपा विधायकों के सहायक स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों को भी प्रदेश कार्यालय में एंट्री नहीं दी जा रही है।

भाजपा विधायकों के सहायक स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों को भी प्रदेश कार्यालय में एंट्री नहीं दी जा रही है।

भाजपा के प्रदेश कार्यालय में विधायकों का पहुंचना शुरू हो गया है। बैठक से पहले विधायकों के लिए लंच रखा गया है।

भाजपा के प्रदेश कार्यालय में विधायकों का पहुंचना शुरू हो गया है। बैठक से पहले विधायकों के लिए लंच रखा गया है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!