राजस्थान के माउंट आबू में पारा -1 डिग्री:MP में बारिश के आसार; UP-झारखंड में कोहरा, जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी से रास्ते बंद

TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

राजस्थान के माउंट आबू में पारा -1 डिग्री:MP में बारिश के आसार; UP-झारखंड में कोहरा, जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी से रास्ते बंद

जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में पर्यटकों ने स्नो फॉल का लुत्फ उठाया। तमिलनाडु में बारिश हो रही है। - Dainik Bhaskar

जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में पर्यटकों ने स्नो फॉल का लुत्फ उठाया। तमिलनाडु में बारिश हो रही है।

जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी हुई है। टूरिस्ट डेस्टिनेशन गुलमर्ग में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। कोंगडोरी इलाके में रविवार को पारा -4 डिग्री पर पहुंचा गया। गुलमर्ग पहुंचे टूरिस्ट स्नो फॉल का मजा लेते नजर आए। हालांकि उनका कहना है कि बर्फबारी के चलते रास्ते ब्लॉक हो गए हैं, लिहाजा हम कहीं और नहीं जा पा रहे हैं।

राजस्थान के माउंट आबू में रविवार को पारा -1 डिग्री पर पहुंच गया है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और बिहार में भी ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में बारिश के आसार जताए हैं, वहीं तमिलनाडु में बारिश हो रही है। दिल्ली में पारा 6.5 दर्ज किया गया है।

जम्मू-कश्मीर में हटाई जा रही रास्तों पर जमी बर्फ
जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों बर्फबारी के चलते रास्ते ब्लॉक हैं। गुरेज वैली में प्रशासन बर्फ हटाने में जुट गया है। वहीं, माता वैष्णो देवी की यात्रा पर गए श्रद्धालुओं ने बर्फबारी का आनंद लिया। उनके बनाए वीडियो भी सामने आए हैं।

माता वैष्णो देवी मंदिर में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। ये रास्ते में लगे हुए टीनशेड हैं।

माता वैष्णो देवी मंदिर में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। ये रास्ते में लगे हुए टीनशेड हैं।

गुरेज वैली में प्रशासन बर्फ हटाने में जुट गया है।

गुरेज वैली में प्रशासन बर्फ हटाने में जुट गया है।

दिल्ली में कर्तव्य पथ सहित कई इलाकों में रविवार सुबह कोहरा छाया रहा।

दिल्ली में कर्तव्य पथ सहित कई इलाकों में रविवार सुबह कोहरा छाया रहा।

अब जानिए राज्यों का मौसम
माउंट आबू में पारा -1 डिग्री पर आया, अजमेर, बीकानेर, उदयपुर में भी गिरा तापमान

राजस्थान के सीकर जिले के रानोली गांव के खेत में फसल पर जमीं ओस।

राजस्थान के सीकर जिले के रानोली गांव के खेत में फसल पर जमीं ओस।

आज माउंट आबू में पारा -1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। करीब तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने से यहां अचानक फिर से सर्दी तेज हो गई। शनिवार को यहां न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस था। हालांकि राज्य में अभी ठंडी हवाएं आनी रुक गई हैं। मौसम बिल्कुल शुष्क बना हुआ है, जिसके कारण दिन में तेज धूप रहती है। तापमान 24 से लेकर 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। 

झारखंड में तेज ठंड और शीतलहर: 21 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा, न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना

रांची में कई जगह घना कोहरा देखा गया।

झारखंड में मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। 16 दिसंबर (शनिवार) की देर शाम से ही ठंडी हवाएं चल रही हैं। राज्य के लगभग सभी जिलों में तेज ठंड पड़ रही है। कई जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी कम दर्ज किया गया। राजधानी रांची से सटे कांके का न्यूनतम तापमान शनिवार को चार डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान भी आठ डिग्री सेल्सियस के आसपास है। मौसम विभाग के मुताबिक झारखंड में पारा 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे चले जाने के कारण लोग ठंड की चपेट में हैं। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक उत्तरी-पश्चिमी हवा के चलते तापमान में यह गिरावट आई है। 

​​​​​​​MP में अगले हफ्ते बारिश के आसार:पचमढ़ी, नौगांव, रीवा सबसे ठंडे; ग्वालियर में भी रात का टेम्प्रेचर 10° से नीचे

​​​​​​​

मध्यप्रदेश में सर्द हवाओं ने धूप की चमक को बेअसर कर रखा है। रविवार सुबह भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन में धुंध और कोहरा रहा। प्रदेश में शनिवार की रात पचमढ़ी में सबसे सर्द रही। पारा 7.2 डिग्री पहुंच गया।

नौगांव (छतरपुर) में रात का पारा 8.5, रीवा और उमरिया में 8.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। दतिया और ग्वालियर में 9, मलाजखंड (बालाघाट) में 9.2 डिग्री रहा। उज्जैन में सबसे ज्यादा 15 डिग्री रात का टेम्प्रेचर ​​​​​दर्ज हुआ।

बर्फबारी वाले इलाके से आ रही पछुआ हवा… कंपकंपाहट बढ़ी: भागलपुर में पारा 6.5 डिग्री पहुंचा

बिहार में पछुवा हवा चल रही है।

बिहार में पछुवा हवा चल रही है।

बर्फबारी वाले इलाकों से पछुआ हवा बिहार पहुंच रही है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में पछुआ हवा 5.8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है। इसके कारण सुबह और शाम कंपकंपाहट और रात में ठंड अधिक महसूस हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान राज्य का मौसम आमतौर से शुष्क बना रहेगा।

तमिलनाडु में हो रही बारिश

तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में रविवार सुबह बारिश हुई है।

तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में रविवार सुबह बारिश हुई है।

प्राइवेट वेदर एजेंसी स्काईमेट ने तमिलनाडु में कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई थी। शनिवार 16 दिसंबर को यहां बारिश हुई। रविवार 17 दिसंबर की सुबह तिरुनेलवेली में जोरदार बारिश हुई।

सोमवार (18 दिसंबर) तक केरल में कई स्थानों के अलावा तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की, तो कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। वहीं, लक्षद्वीप में भी 19 दिसंबर तक इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है।

तिरुनेलवेली में बाढ़ जैसी स्थिति

तिरुनेलवेली में कोर्टालम झरने और मणिमुथारू झरने में पानी का फ्लो बढ़ गया है।

तिरुनेलवेली में कोर्टालम झरने और मणिमुथारू झरने में पानी का फ्लो बढ़ गया है।

तमिलनाडु में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण तिरुनेलवेली में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। यहां के कोर्टालम झरने और मणिमुथारू झरने में पानी का फ्लो बढ़ गया है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!