राजस्थान के विद्यालयों में आगामी 7 नवंबर तक ग्रीष्मकालीन अवधि के अनुसार ही रहेगा विद्यालयों का समय

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर। राजस्थान के विद्यालयों में आगामी 7 नवंबर तक ग्रीष्मकालीन अवधि के अनुसार ही विद्यालयों का समय रहेगा।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक सौरभ स्वामी द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार ग्रीष्मकालीन अवधि: 01 अप्रैल से 30 सितम्बर एवं शीतकालीन अवधि: 01 अक्टूबर से 31 मार्च अवधि हेतु पृथक-पृथक विद्यालय संचालन समय निर्धारित किए गए है। पूर्व में विद्यालयों के 01 अक्टूबर,2021 से शीतकालीन अवधि के अनुरूप विद्यालय संचालन समय में परिवर्तन को 15 अक्टूबर, 2021 तक स्थगित किया गया था। अब शीतकालीन अवधि के अनुरूप विद्यालय संचालन समय में परिवर्तन को आगामी 07 नवंबर, 2021 तक स्थगित किया गया है।

समस्त सम्बन्धितों द्वारा उक्तानुसार आगामी 07 नवंबर, 2021 तक विद्यालयों का संचालन ग्रीष्मकालीन समय सारिणी के अनुरूप किए जाने की क्रियान्विति सुनिश्चित की जाये। 08 नवंबर 2021 से शाला का समय शीतकालीन समय सारिणी के अनुसार किया जायेगा।

Categories:
error: Content is protected !!