राजस्थान के होटल-बजरी कारोबारी पर छापेमारी, 37.16 लाख कैश मिले:मोबाइल फोन, हार्ड डिस्क सीज कर ले गई टीम, जयपुर समेत 50 जगह रेड मारी थी

TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

राजस्थान के होटल-बजरी कारोबारी पर छापेमारी, 37.16 लाख कैश मिले:मोबाइल फोन, हार्ड डिस्क सीज कर ले गई टीम, जयपुर समेत 50 जगह रेड मारी थी

राजस्थान में बजरी और होटल कारोबारी मेघराज सिंह के ठिकानों पर ED की छापेमारी देर रात 11 बजे खत्म हो गई। जयपुर समेत 50 जगहों पर टीम की रेड पूरी हो गई है। सभी टीमें जयपुर ईडी मुख्यालय के लिए रवाना हो गईं। इस दौरान ईडी के अधिकारियों ने डिजिटल सबूत, मोबाइल फोन, हार्ड डिस्क और 37.16 लाख कैश सीज किया है। तीन दिन चली इस रेड में मेघराज सिंह से ईडी का संपर्क नहीं हो पाया। मेघराज के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई, लेकिन वो नहीं मिला।

मामले में ईडी ने बताया- 14 तारीख को जयपुर, अजमेर और नागौर में विभिन्न स्थानों पर मेघराज सिंह एंड कंपनी के ठिकानों पर रेड मारी गई थी। राजस्थान पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की गई। इसमें आरोप लगाया गया कि मेघराज सिंह कृषि भूमि, श्मशान भूमि और गौचर भूमि पर अवैध खनन में शामिल है।

अवैध स्टॉक बनाए रखने के लिए मेघराज सिंह एंड कंपनी द्वारा कांटे पर हर बार एक ही डंपर/ट्रेलर खड़ा कर फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। मेघराज सिंह एंड कंपनी बजरी ले जाने वाले ट्रकों/ट्रेलरों से अवैध टोल वसूली में शामिल है। इसके बाद सर्च के दौरान ईडी को 37.16 लाख रुपए नकद और विभिन्न आपत्तिजनक सामान मिला है। डिजिटल सबूत, मोबाइल, लैपटॉप दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

ईडी के सूत्रों की माने तो सोमवार तक टीमें जब्त दस्तावेजों पर काम कर लेगी। इसके बाद ईडी की ओर से मेघराज सिंह और उनके एसोशिएट पार्टनर को मुख्यालय पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। इस दौरान अगर मेघराज सिंह ईडी मुख्लाय में पेश नहीं हुआ। ईडी एक्शन करने की तैयारी में है।

बजरी और होटल कारोबारी मेघराज सिंह।

बजरी और होटल कारोबारी मेघराज सिंह।

ईडी ने कैश सीज किया

वहीं, ईडी ने एमआरएस ग्रुप के सभी बैंक खाते सील कर दिए हैं। इससे कम्पनी किसी भी प्रकार का ट्रांजैक्शन नहीं कर सकेगी। 200 फीट के पास जयपुर ऑफिस में ईडी को सर्च के दौरान लॉकर से 5 लाख रुपए मिले हैं। वहीं, नागौर से 30 लाख रुपए नगद मिले। वहीं, अन्य जगह से 2.16 लाख रुपए मिले। दोनों कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों पैसों की जानकारी नहीं होने की बात कही। ईडी ने पैसा सीज कर दिया।

कुछ कार्यालय और घरों पर रेड के दौरान खान विभाग से जुड़ी फाइल भी मिली हैं। 24 से अधिक डिजिटल सबूत को भी सीज किया गया है। यह वह इलेक्ट्रॉनिक उपकरण हैं। जिन्हें ईडी की साइबर टीम मौके पर क्रेक नहीं कर पाई। इन उपकरणों पर मुख्यालय में काम किया जाएगा।

नागौर जिले के रियांबड़ी में भी टीम पहुंची थी।

नागौर जिले के रियांबड़ी में भी टीम पहुंची थी।

ग्रुप की विदेशी में संपत्ति का ब्योरा भी मांगेगी ईडी

ईडी के पास इनपुट हैं कि ग्रुप का बड़ा पैसा विदेश में जमीन पर इन्वेस्ट किया हुआ है। लंदन में नागरिकता की बात भी जानकारी आई है। इसलिए ईडी ग्रुप के सभी पार्टनर और मेघराज सिंह के विदेश की संपत्ति की जानकारी मांगी जाएगी। ग्रुप के कई सदस्य कई महीनों के लिए लंदन में गए हुए थे। इनपुट यह भी है कि प्रदेश के कुछ बड़े राजनेताओं ने ग्रुप के साथ मिल कर लंदन में पैसा इन्वेस्ट किया है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!