राजस्थान में अगले हफ्ते से हीटवेव चलेगी:बाड़मेर में दिन का पारा 38 डिग्री तक पहुंचा; रात का भी बढ़ने लगा पारा

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

राजस्थान में अगले हफ्ते से हीटवेव चलेगी:बाड़मेर में दिन का पारा 38 डिग्री तक पहुंचा; रात का भी बढ़ने लगा पारा

जयपुर

राजस्थान में अब दिन गर्म होने लगे हैं। पिछले 24 घंटे में बाड़मेर में सबसे ज्यादा गर्मी रही। यहां दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो इस सीजन में अब तक का सबसे ज्यादा तापमान रहा। अजमेर, अलवर, कोटा, जोधपुर में भी न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने से रात में भी सर्दी कम हो गई। मौसम केन्द्र जयपुर के सीनियर साइंटिस्ट हिमांशु शर्मा ने बताया कि राज्य में अगले दो-चार दिन तापमान में इसी तरक उतार-चढ़ाव रहेगा और अगले सप्ताह से पश्चिमी राजस्थान के इलाकों में गर्म हवा (हीटवेव) चलनी शुरू हो सकती है।

राज्य में आज बाड़मेर, जोधपुर, जैसलमेर के साथ जयपुर में न्यूनतम तापमान बढ़ गए। यहां आज रात में पारा 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं गया। गंगानगर, कोटा, अजमेर, बीकानेर में भी आज न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। सबसे कम तापमान सीकर में 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

जयपुर में आज न्यूनतम तापमान 4 डिग्री बढ़कर 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इससे पहले कल यहां दिन का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। जयपुर में अब दिन में तेज धूप रहने के कारण शाम को सर्दी का प्रभाव लगभग खत्म हो गया।

बूंदी जिले में न्यूनतम तापमान बढ़ने से गर्मी का असर दिखने लगा है।

बूंदी जिले में न्यूनतम तापमान बढ़ने से गर्मी का असर दिखने लगा है।

बाड़मेर में सीजन का गर्म दिन

राजस्थान के पश्चिमी जिलों में अब गर्मी तेज होने लगी है। यहां कल सबसे ज्यादा गर्म दिन बाड़मेर में रहा, जहां तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। ये इस मार्च के महीने का सबसे ज्यादा तापमान दर्ज हुआ। इसी तरह जालोर में पारा 37.2, फलौदी में 36.2 और जैसलमेर में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

जयपुर में बुधवार सुबह मौसम साफ रहा।

जयपुर में बुधवार सुबह मौसम साफ रहा।

अगले सप्ताह से चल सकती है गर्म हवा

मौसम विशेषज्ञों की माने तो अब धीरे-धीरे उत्तरी हवा का प्रभाव कम होने लगा है। पश्चिमी से गर्म हवा आनी शुरू हो गई। इससे पश्चिमी राजस्थान (जैसलमेर, बाड़मेर, जालोर, सिरोही, पाली और जोधपुर) के जिलों में तापमान बढ़ने लगे है। संभावना है कि अगले सप्ताह से राज्य दिन में तेज गर्म हवा (हीटवेव) चलनी शुरू हो जाएगी। वर्तमान में गुजरात के पश्चिमी हिस्सों में हीटवेव चलनी शुरू हो गई। कच्छ के एरिया के अलावा भुज, राजकोट, जामनगर, द्वारका, पोरबंदर के एरिया में हीटवेव का प्रभाव बढ़ने लगा है, इसे देखते हुए मौसम केन्द्र नई दिल्ली ने इन एरिया के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान

शहरअधिकतमन्यूनतम
अजमेर34.219.5
अलवर3212.5
बाड़मेर3820
भीलवाड़ा34.314.7
बीकानेर34.619.2
चित्तौड़गढ़32.913.8
चूरू32.614.3
जयपुर32.820.4
जैसलमेर3620.7
जोधपुर35.421.1
कोटा34.317.2
सीकर3210.5
गंगानगर32.515.5
उदयपुर33.615.6
Categories:
error: Content is protected !!