राजस्थान में उद्योगों को गति देने हेतु बीकानेर में इन्वेस्टर समिट का आयोजन दिसंबर माह में :- गोदारा

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर।राजस्थान में उद्योगों को गति देने एवं इन्वेस्टमेंट को बढावा देने के लिए माह जनवरी 2022 की 20 एवं 21 तारीख को जयपुर में दो दिवसीय कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र महाप्रबंधक मंजू नैन गोदारा ने बीकानेर जिले के औद्योगिक संगठनों से चर्चा करते हुए बताया कि यह समिट वाणिज्य विभाग द्वारा करवाया जा रहा है | औद्योगिक वातावरण तैयार करने एवं नए निवेश को प्रोत्साहन देने हेतु हर जिले में इन्वेस्टर समिट का आयोजन किया जाएगा | और बीकानेर में भी दिसंबर माह में समिट का आयोजन किया जाएगा और बीकानेर जिले में निवेश को प्रोत्साहन देने हेतु नए उद्यमियों से सम्पर्क किया जा रहा है और उन्हें राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जा रही योजनाओं जैसे राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री लघु उद्योग योजना, खाद्य प्रसंस्करण संबंधी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है | बैठक में बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया, करणी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन अध्यक्ष महेश कोठारी, बींछवाल उद्योग संघ अध्यक्ष प्रशान्त कंसल, सचिव गौरव माथुर, राजाराम सारडा, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र के सुरेंद्र छींपा, शेर सिंह आदि उपस्थित हुए | साथ ही जिले के सभी औद्योगिक संगठनों ने महाप्रबंधक का पूर्ण सहयोग कर बीकानेर में आयोजित होने वाले इन्वेस्टर समिट को सफल बनाने का आश्वासन दिया |

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!