Some Of My Projects

Design of a mobile app develops

AI Based Social Networks

NFT Buy and Sell Platform

Web Traffic Management

राजस्थान में​ ‘कमल’ खिलाने पहुंची यूपी की ‘स्पेशल 39’, टेंशन में गहलोत टीम ?

TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

राजस्थान में​ ‘कमल’ खिलाने पहुंची यूपी की ‘स्पेशल 39’, टेंशन में गहलोत टीम?

राजस्थान में बीजेपी की महिला पदाधिकारियों ने चुनाव में अहम भूमिका निभाई है। इन महिलाओं को विभिन्न कार्यों के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है, जैसे जनसंपर्क अभियान और बूथों पर प्रचार। उत्तर प्रदेश से 39 महिला पदाधिकारियों ने राजस्थान में प्रचार की गतिविधियों को संभाला है। जानकारों को मानना है कि इससे गहलोत टीम को थोड़ी टेंशन हो सकती है।

राजस्थान में बीजेपी महिला बिग्रेड की मोर्चा संभाल रही है

राजस्थान में बीजेपी महिला बिग्रेड की मोर्चा संभाल रही हैजयपुर: राजस्थान में हो रहे विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की बीजेपी महिला बिग्रेड ने मोर्चा संभाल रखा है। संसद में महिला आरक्षण विधेयक पास होने के बाद इनकी अहमियत पार्टी ने और बढ़ा दी है। राजनीतिक जानकर कहते हैं कि ‘नारी वंदन अधिनियम’ के बाद से महिलाओं की भूमिका को भारतीय जनता पार्टी ने बढ़ाया है। इसी कारण राजस्थान में प्रदेश की तकरीबन 39 महिला पदाधिकारियों को पार्टी का परचम बुलंद करने के लिए मैदान में उतारा गया है।

बीजेपी के जानकार बताते हैं कि बीजेपी राज्य की सत्ता में बैठी अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस पार्टी की सरकार पर हमलावर हो रही है। बीजेपी एक तरफ गहलोत सरकार पर हमलावर है, तो दूसरी तरफ पार्टी बूथ स्तर तक संगठन के कार्यकर्ता और पदाधिकारी 20-20 घंटे काम कर रहे हैं। दिल्ली और जयपुर से बूथ स्तर तक चुनाव अभियान की मॉनीटिरंग की जा रही है। विपक्ष में बैठी भारतीय जनता पार्टी राज्य की सत्ता पर काबिज होने के लिए हर चक्रव्यहू की रचना कर रही है।

राजस्थान में ‘कमल’ खिलाने पहुंची यूपी की 39 महिला पदाधिकारी

राजस्थान में हजारों की संख्या में प्रवासी कार्यकर्ता राजस्थान की भूमि पर पहुंचे हैं और ‘कमल’ खिलाने का काम कर रहे हैं। बीजेपी महिला मोर्चा ने राजस्थान चुनाव में यूपी की महिला पदाधिकारियों को कैंपेन करने के लिए लगाया है। उत्तर प्रदेश से 39 महिला पदाधिकारी राजस्थान की अलग-अलग विधानसभाओं में घूम रही हैं और पार्टी का प्रचार कर रही हैं। इन महिला पदाधिकारियों को जनसंपर्क अभियान, शक्ति केंद्रों और बूथों पर कैंपेन का काम दिया गया है।


पश्चिमी उत्तर प्रदेश से बुलंदशहर की जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया को प्रमुख रूप से राजस्थान चुनाव में लगाया गया है। उन्हें जयपुर जिला मिला है। डॉ. अंतुल तेवतिया झोटवाड़ा विधानसभा में चुनाव प्रचार कर रही हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मातृ शक्ति को लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया है। महिलाओं को हर क्षेत्र में सशक्त करने का काम पीएम मोदी ने किया है। मातृशक्ति के साथ साथ आमजन का उत्साह देखकर स्पष्ट है कि झोटवाड़ा सहित सम्पूर्ण प्रदेश में बीजेपी प्रचंड मतों से विजय होने वाली है।

डॉ. अंतुल तेवतिया, जिला पंचायत अध्यक्ष, बुलंदशहर

राजस्थान में बीजेपी की इन महिलाओं ने संभाला मोर्चा

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुसुम अग्रवाल, क्षेत्रीय महामंत्री महिला मोर्चा रमा गुप्ता, मोदीनगर से विधायक डॉ. मंजु सिवाय, क्षेत्रीय महामंत्री महिला मोर्चा दीपमाता संतोषी, पुष्पा सिंह (बुलंदशहर), सहारनपुर से प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा नूतन शर्मा को लगाया गया है। इनके अलावा पूरे उत्तर प्रदेश से प्रवासी महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता राजस्थान पहुंचे हैं और अलग-अलग विधानसभाओं में पार्टी के लिए प्रचार कर रहे हैं।

https://docs.google.com/spreadsheets/d/e/2PACX-1vQE_jeKzOHVL98zQvEJxgH2sWrdXRRfR6zoGYr85Opi_f68prCPwYUN9_U49MXADBZ7TU_9ycbCBkQW/pubhtml?gid=0&single=true&widget=true&headers=false
कानपुर की विधायक नीलिमा कटियार, काशी क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा नम्रता चौरसिया, विधायक सीतापुर आशा मौर्य, विधायक बहराइच सरोज सोनकर, लखनऊ से सुमन शुक्ला, देवरिया की रीतू शाही और प्रयागराज से आकांक्षा सोनकर, क्षेत्रीय अध्यक्ष, महिला मोर्चा ब्रज मधुलिका राधव समेत अनेक लोग शामिल हैं।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!