जयपुर : राजस्थान में 25 नई पुलिस चौकियां और खुलने जा रही है. गृह विभाग (Home Department) ने नई पुलिस चौकियों के खोलने की प्रशासनिक वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी है. नई चौकिया खुलने के बाद पुलिस को क्राइम कंट्रोल करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी.
प्रदेश (Rajasthan News) में लगातार अपराध बढ़ते जा रहे हैं, अपराधी बेखौफ होकर वारदातें कर रहे हैं. अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ा है…ऐसे में बेकाबू अपराध को कंट्रोल करने के लिए जनता के साथ, जनप्रतिनिधियों और पुलिस अफसर पुलिस थाने चौकियों की डिमांड करते रहते हैं. कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए सरकार से 250 से ज्यादा पुलिस चौकियों की मांग की गई थी. इसके जवाब में मुख्यमंत्री की ओर से विधानसभा में बजट भाषण में 25 नई पुलिस चौकी की घोषणा की घोषणा पर 96 विभाग में नहीं खोलने की मंजूरी दी है.
इसलिए जरूरी पुलिस चौकियों की मांग
दरअसल राजस्थान पुलिस(Rajasthan Police) के इतिहास में वर्ष 2020 में जितने मर्डर हुए इतने मर्डर आज तक कभी नहीं हुए. पिछले साल 1700 से ज्यादा मर्डर हुए हैं. इसी तरह हत्या के प्रयास के 2 हजार से ज्यादा, सौ से ज्यादा डकैतियां, डेढ़ हजार लूट नौ हजार से ज्यादा अपहरण तथा करीब सात हजार रेप के मामले सामने आए हैं
राजधानी में तीन, सीएम के गृह क्षेत्र में दो चौकी
राज्य सरकार से मंजूर की गई 25 पुलिस चौकियों में से तीन पुलिस चौकी जयपुर कमिश्नरेट और दो पुलिस चौकी जोधपुर कमिश्नरेट में स्वीकृत की गई है. जयपुर में 37 नई पुलिस जोगियों की डिमांड बताइ गई थी, लेकिन जयपुर में जवाहर नगर टीला नंबर 7, झालाना और नायला में नई पुलिस चौकी खोली जाएगी. जोधपुर कमिश्नरेट में बासनी रोड में बने नए हाई कोर्ट बिल्डिंग और एम्स में पुलिस चौकी खुलेगी.
चौकियों के लिए पदों और संसाधनों की भी स्वीकृति
प्रतिक पुलिस चौकी के लिए एक सब इंस्पेक्टर कॉन्स्टेबल सहित 7 पदों के सृजन की मंजूरी दी गई है. 31 मार्च 2022 तक पदों की अस्थाई स्वीकृति दी गई है. इसके बाद यदि विभाग में पद खाली नहीं होंगे तो राज्य सरकार को प्रस्ताव भिजवाए जाएंगे. उनके साथ ही प्रत्येक पुलिस चौकी को एक मोटरसाइकिल वायरलेस सेट और फर्नीचर खरीदने की भी अनुमति दी गई है.
कहां कहां खोली जाएगी पुलिस चौकी
- जोधपुर कमिश्नरेट में एम्स और न्यू हाई कोर्ट बिल्डिंग
- जयपुर कमिश्नरेट में झालाना, जवाहर नगर टीला नंबर 7 और नायला
- सीकर में जिलो
- झुंझुनू में कुहाड़वास
- दोसा में झापदा
- भरतपुर में बल्लभगढ़,
- धौलपुर में सागरपाड़ा
- उदयपुर में नया गांव
- डूंगरपुर में पीठ धंबोला
- बीकानेर में नूरसर और नत्थूसर गेट
- श्रीगंगानगर में अरायण
- हनुमानगढ़ में छानीबड़ी
- सवाई माधोपुर में रामसिंहपुरा
- कोटा ग्रामीण में विनायका
- झालावाड़ में गुराड़ी चौराहा
-भीलवाड़ा में मंडपिया - नागौर में बुटाटी
-टोंक में देवधाम जोधपुरिया
-बाड़मेर में भाड़का - पाली में मनिहारी
-सिरोही में मावल में नई पुलिस चौकी खोली जाएगी.











Leave a Reply