NATIONAL NEWS

राजस्थान में रोडवेज लोक कल्याणकारी विभाग के रूप में कार्यरत है उसके निजीकरण को किसी भी आधार पर तरजीह नहीं दी जा सकती:: परिवहन एवं सैनिक कल्याण विभाग मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। परिवहन एवं सैनिक कल्याण विभाग मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास आज बीकानेर पहुंचें। इस दौरान विशेष बातचीत में खाचरियावास ने कहा कि राजस्थान में रोडवेज लोक कल्याणकारी विभाग के रूप में कार्यरत है उसके निजीकरण को किसी भी आधार पर तरजीह नहीं दी जा सकती। पूरे देश में रोडवेज घाटे में है पर इस आधार पर इसका निजीकरण न्यायसंगत नही है।
उन्होंने कहा कि राजस्थान पहला ऐसा राज्य है जहां बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं के दौरान मुफ्त में परीक्षा स्थल पर यात्रा की सुविधा मुहैया कराई गई। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार किसी भी स्थिति में आमजन के कल्याण हेतु प्रतिबद्ध है ।शहीदों की विधवाओं को मिलने वाली पेंशन के विषय में पूछे गए प्रश्न का उत्तर देते हुए उन्होंने बताया कि शहीदों की विधवाओं हेतु पचास लाख रुपए की सहायता तथा उनके बच्चों की मुफ्त शिक्षा राजस्थान सरकार का अभिनव निर्णय है ।उन्होंने बताया कि राजस्थान सरकार के कार्यकाल में ही प्रथम विश्वयुद्ध की विधवाओं की पेंशन की राशि चार हजार रुपए से बढ़ाकर दस हजार रुपए कर दी गई है ।राजस्थान सरकार को जन भावना पर खरा उतरने वाली सरकार बताते हुए उन्होंने कहा कि इस समय देश की दो महत्वपूर्ण चुनौतियां बेरोजगारी एवं महंगाई है,ऐसी स्थिति में केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल की सब्सिडी खत्म करना जनता के साथ धोखा है। उन्होंने कहा कि 2014 में मनमोहन सिंह के कार्यकाल के दौरान जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के दाम 105 डॉलर प्रति बैरल थे उस दौरान भी केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दामों को 70 एवं ₹59 पर स्थित कर रखा था। जबकि आज जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के दाम 80 डॉलर प्रति बैरल है तब भी आज देश में पेट्रोल एवं डीजल की महंगाई पर कोई अंकुश नहीं लगाया जा सका है। इसका सबसे बड़ा कारण यही है कि केंद्र सरकार द्वारा इस पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दी गई है ।मनमोहन सिंह के कार्यकाल में यह एक्साइज ड्यूटी मात्र 4 रुपए थी जबकि वह आज 40 रूपए तक पहुंच गई है। उन्होंने खाचरियावास यहां लक्ष्मी विलास होटल में शादी समारोह में शरीक हुए। वे रात्रि विश्राम यहीं सर्किट हाउस में करेंगे तथा बुधवार को प्रातः 10 बजे देशनोक पहुंचेंगे तथा करणी माता दर्शन के पश्चात जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!