राजस्थान में सीजन की सबसे सर्द रात:जयपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर समेत 11 शहरों में सबसे कम तापमान दर्ज, खेतों में बर्फ जमी

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

राजस्थान में सीजन की सबसे सर्द रात:जयपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर समेत 11 शहरों में सबसे कम तापमान दर्ज, खेतों में बर्फ जमी

जयपुर

राजस्थान में आज सीजन की सबसे सर्द रात रही। उत्तर भारत से आई सर्द हवाओं से रही गलनभरी सर्दी से आज जयपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर समेत 11 शहरों में सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज हुआ। माउंट आबू की वादियों के बाद आज फतेहपुर के मैदानों में भी बर्फ जमा देने वाली सर्दी रही। इधर, अरब सागर में बने सिस्टम के असर से आज झालावाड़, बारां, उदयपुर, डूंगरपुर के एरिया में सुबह हल्के बादल छाए रहे।

माउंट आबू में आज लगातार तीसरे दिन न्यूनतम तापमान माइनस एक डिग्री सेल्सियस रहा। यहां वादियों में आज भी बर्फ की हल्की परत जमी दिखी। माउंट आबू के साथ आज सीकर के फतेहपुर में भी तापमान जमाव बिंदु के पास 0.7 पर दर्ज हुआ। यहां भी तेज सर्दी के कारण खेतों में खड़ी फसलों की पत्तियों पर ओंस की बूंदें जम गईं।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस जाने के बाद अब सर्द हवाएं सीधी मैदानी राज्यों में आनी शुरू हो गई। इससे राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के शहरों में तापमान गिरने लगा है।

सीकर में सुबह सर्दी के बाद धूप निकलने से लोगों को राहत मिली।

सीकर में सुबह सर्दी के बाद धूप निकलने से लोगों को राहत मिली।

इन शहरों में रही सीजन की सबसे सर्द रात
राजधानी जयपुर में आज सीजन की सबसे ठंडी रात रही। यहां न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो कल 11.3 पर था। ग्रामीण इलाकों में आज गलनभरी सर्दी रही, लेकिन दिन चढ़ने और सूरज निकलने के साथ ही सर्दी का असर थोड़ा कम हो गया। कोटा में भी आज न्यूनतम तापमान पहली बार 10.6 पर दर्ज हुआ। चूरू में आज न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इन शहरों के साथ करौली, धौलपुर, चित्तौड़गढ़, सीकर, पिलानी, भीलवाड़ा, पाली और उदयपुर में भी आज इस सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज हुआ।

सीकर में तापमान जमाव बिंदु के करीब पहुंचने पर घास पर ओंस की बूंदें जमना शुरू हो गई।

सीकर में तापमान जमाव बिंदु के करीब पहुंचने पर घास पर ओंस की बूंदें जमना शुरू हो गई।

सीकर के फतेहपुर में खेतों में जमीं बर्फ।

सीकर के फतेहपुर में खेतों में जमीं बर्फ।

प्रदेश के प्रमुख शहरों का आज का तापमान

शहरअधिकतमन्यूनतम
अजमेर2410
भीलवाड़ा23.96.4
अलवर259.2
जयपुर24.39
पिलानी23.66.4
सीकर225.5
कोटा24.810.6
चित्तौड़गढ़238.4
उदयपुर23.47.9
धौलपुर22.89.3
बारां24.58.2
डूंगरपुर25.713.2
सिरोही20.48.3
फतेहपुर23.50.7
माउंट आबू22-1
करौली23.25.2
बाड़मेर27.410.4
पाली258
जैसलमेर24.410.4
जोधपुर26.210.4
बीकानेर24.69.3
चूरू23.14.8
गंगानगर239
हनुमानगढ़21.96
जालौर26.810.1
Categories:
error: Content is protected !!