राजस्थान में होली के बाद बारिश का अलर्ट:बाड़मेर में पारा 39 डिग्री के पार; जानें- अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

राजस्थान में होली के बाद बारिश का अलर्ट:बाड़मेर में पारा 39 डिग्री के पार; जानें- अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम

जयपुर

राजस्थान में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। बाड़मेर, जैसलमेर, जालोर और जोधपुर में कल दिन में झुलसा देने वाली गर्मी रही। इन जिलों में दिन का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ। सबसे ज्यादा गर्मी बाड़मेर में रही, जहां पारा 39.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले दो-तीन दिन में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है।

मौसम केंद्र जयपुर की ओर से जारी फोरकास्ट में 26 मार्च से राजस्थान के मौसम में बदलाव के संकेत हैं। एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस राजस्थान में एक्टिव हो सकता है। इस सिस्टम के असर से प्रदेश में बादल छाने के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।

जैसलमेर में शुक्रवार सुबह धूप तेज रही। लोगों को छांव का सहारा लेना पड़ा।

जैसलमेर में शुक्रवार सुबह धूप तेज रही। लोगों को छांव का सहारा लेना पड़ा।

बाड़मेर में झुलसाने वाली गर्मी
पश्चिमी जिले बाड़मेर में कल दिन में झुलसा देने वाली गर्मी रही। आसमान साफ रहने से तेज धूप रही और हल्की गर्म हवा चली। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, धुलंडी तक यहां तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है। बाड़मेर के अलावा कल जैसलमेर में तापमान 38.4, जालोर में 38, फलोदी में 37.4 और जोधपुर में 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

राजधानी जयपुर में तापमान स्थिर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 19.6, जबकि कल अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जयपुर में होली के दिन तेज गर्मी रहने की संभावना है। दिन का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

शहरअधिकतमन्यूनतम
अजमेर34.119.7
भीलवाड़ा33.914.4
अलवर32.216.5
जयपुर32.519.6
पिलानी35.917.0
सीकर34.013.4
कोटा33.818.5
चित्तौड़गढ़33.814.8
उदयपुर33.615.5
धौलपुर31.617.8
बारां34.314.5
डूंगरपुर36.618.6
करौली33.715.2
बाड़मेर39.220.2
पाली34.416.0
जैसलमेर38.420.4
जोधपुर37.117.3
बीकानेर36.822.0
चूरू35.817.8
श्रीगंगानगर34.818.7
हनुमानगढ़31.117.5
जालोर38.019.5
Categories:
error: Content is protected !!