राजस्थान राज्य अभिलेखागार, बीकानेर द्वारा संविधान निर्माता एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 133वीं जयन्ती पर व्याख्यान का आयोजन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। राजस्थान राज्य अभिलेखागार, बीकानेर की ओर से संविधान निर्माता एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 133वीं जयन्ती के उपलक्ष्य में व्याख्यान का आयोजन किया जायेगा। अभिलेखागार निदेशक डॉ. नितिन गोयल के अनुसार ”लोकतंत्र और शिक्षा” विषय पर व्याख्यान 14 अप्रेल को अभिलेखागार में प्रात: 11:00 बजे आयोजित होगा। जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि इस व्याख्यान की विशेष वक्ता होंगी। कार्यक्रम में ‘द मदर केयर्स ट्रस्ट’ के अध्यक्ष श्री पन्नालाल का सहयोग रहेगा। कार्यक्रम अभिलेखागार विभाग के यू-ट्यूब चैनल पर भी प्रसारित किया जायेगा।

[metaslider id=”83227″]
Categories:
error: Content is protected !!