राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी संघर्ष समिति की आगामी महत्वपूर्ण बैठक 10 जुलाई को जयपुर में

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर।राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी संधर्ष समिति के सदस्य एवं प्रदेशाध्यक्ष मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ मनोज सक्सेना ने अपने एक दिवसीय बीकानेर प्रवास के दौरान शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान-बीकानेर के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर मंत्रालयिक कर्मचारियों के हितों पर आन्दोलनात्मक क़दम उठाने एवं राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी संधर्ष समिति के बैनर तले एकजुट होकर संधर्ष करने पर गहन चर्चा की ।
इस चर्चा में शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान-बीकानेर के संस्थापक मदनमोहन व्यास, प्रदेशाध्यक्ष गिरजाशंकर आचार्य, प्रदेश परामर्शक विष्णु पुरोहित, बीकानेर संभागाध्यक्ष-कमलनारायण आचार्य, जयपुर के संभागाध्यक्ष श्री राजाराम यादव, उप्पाध्यक्ष मनोज मीणा जयपुर के जिलाध्यक्ष श्री राजेंद्र मीणा राजेन्द्र शर्मा शिक्षा संकुल सहित अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया ।
जयपुर से पधारे नेताओं को माला और शाल भेंट कर स्वागत भी किया गया ।उल्लेखनीय है कि गिरजा शंकर आचार्य, एवं कमलनारायण आचार्य संधर्ष समिति के सदस्य भी हैं। मदनमोहन व्यास-संस्थापक संधर्ष समिति के मार्ग दर्शक एवं विशेष आमंत्रित सदस्य हैं।
संधर्ष समिति की आगामी महत्वपूर्ण बैठक 10 जुलाई को जयपुर में आयोजित होगी ।

Categories:
error: Content is protected !!