राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी संघर्ष समिति द्वारा आंदोलन के तीसरे चरण के तहत गुरुवार से कार्य बहिष्कार तथा मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव के नाम कलेक्टर को ज्ञापन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर ।राजस्थान राज्य मंत्रालय कर्मचारी संघर्ष समिति द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन के तहत गुरुवार से विभिन्न विभागों के मंत्रालयिक कर्मचारी मध्यान्ह पश्चात् कार्य बहिष्कार करेंगे एवं मुख्यमंत्री तथा मुख्य सचिवके नाम कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन दिया जाएगा।
राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी संघर्ष समिति के प्रांतीय सदस्य कमल नारायण आचार्य ने बताया कि मंत्रालयिक कर्मचारी संघर्ष समिति द्वारा ग्रेड – पे 3600 सहित सात सूत्रीय मांगों पर आंदोलन किया जा रहा है । इस क्रम में समस्त विभागों के मंत्रालयिक कर्मचारी आन्दोलन के तीसरे चरण में दिनांक 22.07.2021 से 26.07.2021 तक मध्यान्ह पश्चात् काली पट्टी बांधकर कार्य बहिष्कार करेंगे ।
संघर्ष समिति के द्वारा बीकानेर जिले के सभी विभागों के मंत्रालयिक कर्मचारियों से आह्वान किया गया है कि कोविड निर्देशों की पालना करते हुए आन्दोलन में भाग लेवें।

Categories:
error: Content is protected !!