राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी संघर्ष समिति द्वारा चलाए सात सूत्रीय मांगों पर आंदोलन के तहत आगामी 2अगस्त को जिला कलक्टर कार्यालय के सामने सदबुद्धि यज्ञ करने का निर्णय

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

जयपुर ।राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी संघर्ष समिति द्वारा सात सूत्रीय मांगों पर आंदोलन किया जा रहा है ।इस क्रम में बाबू भाईयों में आत्मविश्वास एवं एकता को मजबूत करने महत्त्वपूर्ण बैठक बुधवार को दोपहर 1-30 बजे राज्य केन्द्रीय मुद्रणालय जयपुर में आयोजित हुई ।
जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ कर्मचारी नेता सूरज प्रकाश टांक ने की । इसमें बीकानेर से संघर्ष समिति के प्रांतीय पदाधिकारी कमल नारायण आचार्य, गिरजा शंकर आचार्य एंव अन्य सदस्य रसपाल सिंह मोटा, जितेन्द्र गहलोत ,मनीष विधानी ,तारा चन्द सिरोही आदि कर्मचारी नेताओं ने भी अपने विचार प्रकट किये ।
राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी संघर्ष समिति के प्रांतीय सदस्य कमल नारायण आचार्य ने बताया कि मिटिंग में लिये गये निर्णय के अनुसार दिनांक 2 अगस्त को जिला कलक्टर कार्यालय के सामने सरकार को सदबुद्धि दे इसके लिए सदबुद्धि यज्ञ किया जायेगा ।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!